🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,074.74 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,169.73 💵 USD / INR : ₹ 95.73 📈 Sensex : 74,595.49 (-0.23%) 📊 Nifty 50 : 23,414.65 (-0.27%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,074.74 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,169.73 💵 USD / INR : ₹ 95.73 📈 Sensex : 74,595.49 (-0.23%) 📊 Nifty 50 : 23,414.65 (-0.27%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार : सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, पुलिस मुख्यालय का बड़ा एक्शन

Student Protest Police Suspend: बिहार बंद के दौरान सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाले जवान पर पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद जवान अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया. मामले की विभागीय जांच जारी है.

विज्ञापन

Student Protest Police Suspend: बिहार बंद के दौरान सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाले जवान पर पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद जवान अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया. मामले की विभागीय जांच जारी है.

विज्ञापन

Student Protest Police Suspend: बिहार बंद के दौरान सीवान में प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाले जवान पर आखिरकार कार्रवाई हो गई. पुलिस मुख्यालय ने जवान अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यालय ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और निलंबन का आदेश जारी किया. अब मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी.

आधी रात 87 छात्रों की बेल खारिज, बेउर जेल भेजे गए; छात्र प्रदर्शन में अब तक 258 गिरफ्तार

वायरल वीडियो पर लिया गया फैसला

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राज्य के कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था. कई जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ. इसी दौरान सीवान से एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक जवान AK-47 से फायरिंग करता दिखाई दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब की.

प्रारंभिक जांच के बाद फायरिंग करने वाले जवान की पहचान अभिषेक पटेल के रूप में हुई. इसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.

कई जिलों से सामने आए थे वीडियो

बिहार बंद के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से हिंसा, पथराव और पुलिस कार्रवाई के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं. इनमें सीवान का वीडियो सबसे अधिक चर्चा में रहा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है.

जांच पूरी होने के बाद होगी अगली कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करना सभी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है. यदि जांच में किसी स्तर पर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित जवान के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गोली लगने वाले तीनों प्रदर्शनकारी खतरे से बाहर

उधर, सीवान गोलीबारी में घायल तीनों प्रदर्शनकारियों का इलाज पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में चल रहा है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार तीनों की हालत अब स्थिर है.

घायलों में 15 वर्षीय मो. आरिफ सबसे कम उम्र का है. परिजनों के अनुसार वह एक दुकान में काम करता है. बिहार बंद के दौरान दुकान बंद कर घर लौटने के क्रम में अचानक हुई गोलीबारी में उसके गर्दन में गोली लग गई थी. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

पेपर लीक से लेकर सोशल मीडिया तक सख्ती, विधानसभा से 13 बड़े विधेयकों को मिली मंजूरी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
70%
4.1m/s
98%
शुक्र
34 °
शनि
35 °
रवि
36 °
सोम
34 °
मंगल
35 °

अन्य खबरें