विज्ञापन

वायरल वीडियो

सुप्रीम कोर्ट से राहत, निलंबित IAS विनय कुमार चौबे की जमानत मंजूर

Suspended IAS Vinay Kumar Choubey को हजारीबाग वनभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है. इसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

Suspended IAS Vinay Kumar Choubey को हजारीबाग वनभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है. इसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

Suspended IAS Vinay Kumar Choubey: करीब नौ महीने से जेल में बंद झारखंड के निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. हजारीबाग वनभूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री और अनियमितता से जुड़े मामले में शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है. कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके जेल से बाहर आने की सभी कानूनी बाधाएं लगभग खत्म हो गई हैं.

हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

विनय कुमार चौबे ने सबसे पहले झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन 28 अप्रैल 2026 को हाईकोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां सुनवाई के बाद उन्हें जमानत मिल गई.

ओरमांझी जू में पहली बार नाग सांपों का सफल कृत्रिम प्रजनन, जन्मे 5 कोबरा के बच्चे

नवंबर 2025 में हुई थी गिरफ्तारी

यह मामला हजारीबाग में उनके उपायुक्त (डीसी) कार्यकाल के दौरान वनभूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री और प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़ा है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस मामले में कांड संख्या 11/2025 दर्ज किया था. जांच के बाद नवंबर 2025 में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

73 लोग हैं नामजद आरोपी

इस मामले में ACB ने कुल 73 लोगों को आरोपी बनाया है. इनमें विनय कुमार चौबे के अलावा उनके करीबी विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह समेत कई अन्य लोग शामिल हैं.

दो अन्य आरोपियों को भी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की जमानत याचिका भी स्वीकार कर ली है. अब मामले की सुनवाई निचली अदालत में जारी रहेगी, जबकि सभी आरोपी जमानत की शर्तों का पालन करते हुए कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगे.

इसे भी पढ़ें-

सिल्ली थाना में जन शिकायत शिविर, छह मामलों की सुनवाई; चार का मौके पर हुआ समाधान
बड़गाईं जमीन घोटाले में तीन साल बाद बड़ी न्यायिक कार्रवाई, 14 आरोपियों पर आरोप तय
 प्रदर्शन खत्म होते ही खुली सड़कें, बैरिकेड हटे तो सामान्य हुआ ट्रैफिक
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
54%
4.9m/s
100%
शुक्र
32 °
शनि
36 °
रवि
34 °
सोम
28 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें