🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

देवघर से लौटते वक्त कांवरियों की बस का हुआ भीषण एक्सीडेंट, बच्चे समेत 3 की मौत

Kanwariya Bus Accident : देवघर से बासुकीनाथ के दर्शन कर राजगीर जा रहे कांवरियों की बस सतगावां में खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में एक बच्चे समेत तीन कांवरियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Kanwariya Bus Accident : देवघर से बासुकीनाथ के दर्शन कर राजगीर जा रहे कांवरियों की बस सतगावां में खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में एक बच्चे समेत तीन कांवरियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Kanwariya Bus Accident: सावन में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद घर लौट रहे कांवरियों की यात्रा शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में बदल गई. सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास देवघर-नवादा मुख्य मार्ग पर कांवरियों से भरी बस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए. हादसे में 10 वर्षीय बच्चे समेत तीन कांवरियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

कुछ पल की झपकी और मच गई चीख-पुकार

बस में करीब 45 कांवरिया सवार थे. नेपाल से कांवरियों को लेकर बस चार दिन पहले देवघर पहुंची थी. बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ के दर्शन के बाद गुरुवार रात बस राजगीर के लिए निकली थी.

पारसनाथ में निर्माण पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, DC खुद मौके पर जाकर जांचेंगे वैधता

शुक्रवार की सुबह पोखरडीहा मोड़ के पास चालक को अचानक झपकी आ गई. बस का नियंत्रण बिगड़ा और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. जोरदार टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

Kanwariya Bus Accident: आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण, बस में फंसे लोगों को निकाला

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. बस के अंदर फंसे कांवरियों को निकालने के लिए ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया. थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची.

सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों समेत अन्य कांवरियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले दो ने तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल कांवरियों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया. इसी दौरान दो घायलों की रास्ते में मौत हो गई.

वहीं, इलाज के दौरान 10 वर्षीय शिवम कुमार ने भी दम तोड़ दिया. इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई. करीब 15 कांवरियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है.

नेपाल से देवघर आए थे, राजगीर जाते समय हादसा

थाना प्रभारी बबलू सिंह के अनुसार, बस नेपाल से कांवरियों को लेकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर आई थी. गुरुवार रात बासुकीनाथ से बस राजगीर के लिए रवाना हुई थी.

जांच में चालक को नींद आने की बात सामने आई है. हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. घायल कांवरियों का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें-

धनबाद में शर्मनाक वारदात: बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
फुटपाथ दुकानदारों पर प्रशासन सख्त, दो दर्जन से अधिक को अतिक्रमण हटाने का नोटिस
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
49%
5.9m/s
100%
शुक्र
33 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
29 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें