🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

कटिहार : टावर लोकेशन ने खोला राज, कटिहार में पकड़ा गया नोएडा हत्याकांड का आरोपी

Noida Murder Case: नोएडा में महक अहमद की हत्या के मामले में आरोपी रमण राज को कटिहार पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान टावर लोकेशन से उसके कटिहार में होने की जानकारी नोएडा पुलिस को मिली. अब नोएडा पुलिस हत्या के मामले में आरोपी को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुटी है.

विज्ञापन

Noida Murder Case: नोएडा में महक अहमद की हत्या के मामले में आरोपी रमण राज को कटिहार पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान टावर लोकेशन से उसके कटिहार में होने की जानकारी नोएडा पुलिस को मिली. अब नोएडा पुलिस हत्या के मामले में आरोपी को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुटी है.

विज्ञापन

Noida Murder Case: नोएडा में असम के डिब्रूगढ़ की युवती महक अहमद की हत्या की जांच कर रही पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में टावर लोकेशन से मदद मिली. कटिहार में मौजूद आरोपी रमण राज को स्थानीय पुलिस ने तीन दिन पहले करीब 3.7 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था. उस समय पुलिस को उसके नोएडा हत्याकांड से जुड़े होने की जानकारी नहीं थी और शराब बरामदगी के मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

बिहार में बंद चीनी मिलों पर सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, 6 महीने में 10 मिलें होंगी चालू

शराब के केस में गिरफ्तारी, हत्या का निकला कनेक्शन

नगर थाना पुलिस ने रमण राज को तीनगछिया काली मंदिर के पास से विदेशी शराब के साथ पकड़ा था. कार्रवाई के दौरान पुलिस को यह पता नहीं था कि नोएडा पुलिस जिस आरोपी की तलाश कर रही है, वह उनके कब्जे में है. शराब मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

बिहार में 17 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, BAU ने जारी की खास सलाह

Noida Murder Case: टावर लोकेशन ने कटिहार तक पहुंचाया

महक अहमद हत्याकांड की जांच के दौरान नोएडा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. जांच में सामने आयी टावर लोकेशन से पता चला कि रमण राज कटिहार में मौजूद है. इसके बाद नोएडा पुलिस ने कटिहार पुलिस से संपर्क किया और आरोपी की पहचान की पुष्टि की.

अब हत्या के मामले में रिमांड की तैयारी

कटिहार पुलिस से जानकारी मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने रमण राज को हत्या के मामले में रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अब नोएडा पुलिस उससे महक अहमद की हत्या को लेकर पूछताछ करेगी. कटिहार में उसकी गिरफ्तारी फिलहाल शराब बरामदगी के मामले में हुई थी.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में 12 साल से पुलिस को चकमा दे रहा नक्सली गिरफ्तार, STF की कार्रवाई में मिली सफलता
बिहार की बेटी मिताली प्रसाद ने केदारकांठा शिखर पर लहराया परचम, पर्वतारोहण में एक और उपलब्धि
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
33 ° C
33 °
33 °
70%
5.1m/s
100%
शनि
34 °
रवि
37 °
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
35 °

अन्य खबरें