इस खबर में क्या है?
Bihar Teacher Recruitment: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया अब पहले जैसी नहीं रहेगी. TRE-4 से शिक्षक भर्ती परीक्षा दो चरणों में कराने की तैयारी है. पहले चरण में PT के जरिए अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग होगी और इसमें सफल उम्मीदवारों को ही Mains परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. हालांकि, शिक्षक भर्ती में Civil Services की तरह इंटरव्यू का प्रावधान नहीं होगा.
बिहार में 12 साल से पुलिस को चकमा दे रहा नक्सली गिरफ्तार, STF की कार्रवाई में मिली सफलता
शिक्षक भर्ती में अब दो बार साबित करनी होगी तैयारी
नई व्यवस्था में अभ्यर्थियों के सामने पहली चुनौती PT होगी. यह परीक्षा सिर्फ प्रारंभिक छंटनी का काम करेगी. PT में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण यानी Mains तक पहुंच सकेंगे.
Mains में अभ्यर्थियों की विषय पर पकड़ और अवधारणाओं की समझ को ज्यादा विस्तार से परखने का मौका मिलेगा. यानी अब केवल वस्तुनिष्ठ सवालों में बेहतर अंक हासिल करना ही चयन के लिए पर्याप्त नहीं होगा.
TRE-1 से TRE-3 तक एक ही परीक्षा से बनी थी मेरिट
बिहार में इससे पहले TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के दौरान शिक्षक भर्ती के लिए PT और Mains अलग-अलग नहीं कराए गए थे. एक ही परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तय हुआ और उसी के आधार पर मेरिट तैयार की गयी.
TRE-4 में यही व्यवस्था बदलने जा रही है. दो चरणों में परीक्षा होने से भर्ती प्रक्रिया में शुरुआती स्तर पर ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की छंटनी हो जाएगी.
क्या दो चरणों से बेहतर शिक्षक चुनना संभव होगा?
नई व्यवस्था का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या PT और Mains के दो चरण शिक्षक चयन की गुणवत्ता को बेहतर बना पाएंगे.
जानकारों के अनुसार इसका असर सिर्फ परीक्षा के दो हिस्सों में बंटने से तय नहीं होगा. प्रश्नों का स्तर, सिलेबस, कॉपी की जांच और मेरिट तैयार करने की प्रक्रिया कितनी मजबूत है, यह ज्यादा महत्वपूर्ण होगा.
अगर Mains में विषय की वास्तविक समझ और अवधारणाओं पर पकड़ को प्रभावी तरीके से परखा गया, तो नई व्यवस्था से चयन प्रक्रिया को पहले से ज्यादा मजबूत किया जा सकता है.
Civil Services जैसा पैटर्न, लेकिन इंटरव्यू नहीं
शिक्षक भर्ती में PT और Mains का प्रावधान इसे Civil Services परीक्षा के करीब जरूर लाता है, लेकिन दोनों प्रक्रियाओं में बड़ा अंतर रहेगा.
Civil Services में PT और Mains के बाद इंटरव्यू होता है, जबकि शिक्षक भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा. यानी TRE-4 में अंतिम चयन लिखित परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर ही होगा.
32 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती
TRE-4 के तहत बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की जा चुकी है. हालांकि परीक्षा की तारीख और विस्तृत कैलेंडर अभी जारी नहीं हुआ है.
नोटिफिकेशन और परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी जल्द प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं. ऐसे में अब उनकी तैयारी का फोकस सिर्फ एक परीक्षा पर नहीं, बल्कि PT के साथ Mains की रणनीति पर भी रखना होगा.
अब तैयारी का तरीका भी बदलना पड़ेगा
TRE-4 में दो चरणों की व्यवस्था लागू होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए चुनौती भी बढ़ गयी है. PT में सफल होना पहला पड़ाव होगा, लेकिन असली परीक्षा Mains में विषय पर पकड़ साबित करने की होगी.
यानी शिक्षक बनने की दौड़ में अब सिर्फ कितने नंबर आए यह मायने नहीं रखेगा, बल्कि विषय को कितनी गहराई से समझते हैं यह भी महत्वपूर्ण हो सकता है.
इसे भी पढ़ें-



