🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,023.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,08,158.48 💵 USD / INR : ₹ 95.13 📈 Sensex : 74,764.23 (-1.8%) 📊 Nifty 50 : 23,431.50 (-0.86%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,023.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,08,158.48 💵 USD / INR : ₹ 95.13 📈 Sensex : 74,764.23 (-1.8%) 📊 Nifty 50 : 23,431.50 (-0.86%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

दिल्ली-कोलकाता समेत 7 सबसे व्यस्त रेल रूट होंगे 4 लाइन, कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरी

Railway Mega Plan : केंद्र सरकार ने देश के सबसे व्यस्त 7 हाई-डेंसिटी रेल कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से 4 लाइन में विकसित करने की मंजूरी दे दी है. दिल्ली-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई और चेन्नई-कोलकाता जैसे प्रमुख रूटों पर क्षमता विस्तार के साथ 5 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर 10,021 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इन योजनाओं से 540 किमी अतिरिक्त रेल क्षमता, 52 लाख लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और माल ढुलाई में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Railway Mega Plan : केंद्र सरकार ने देश के सबसे व्यस्त 7 हाई-डेंसिटी रेल कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से 4 लाइन में विकसित करने की मंजूरी दे दी है. दिल्ली-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई और चेन्नई-कोलकाता जैसे प्रमुख रूटों पर क्षमता विस्तार के साथ 5 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर 10,021 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इन योजनाओं से 540 किमी अतिरिक्त रेल क्षमता, 52 लाख लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और माल ढुलाई में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Railway Mega Plan: देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों पर अब ट्रेनों की रफ्तार और क्षमता दोनों बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में 7 हाई-डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को 4 लाइन वाला बनाने और 5 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. सरकार का कहना है कि इन रूटों पर भारतीय रेलवे का करीब 40 प्रतिशत ट्रैफिक चलता है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह फैसला रेलवे के क्षमता विस्तार की सबसे अहम योजनाओं में से एक है. इससे यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ियों के संचालन में भी बड़ा सुधार होगा.

पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराया विमान, सभी यात्री सुरक्षित

11 हजार किमी के कॉरिडोर पर बढ़ेगी क्षमता

सरकार के मुताबिक जिन 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से 4 लाइन में विकसित किया जा रहा है, उनकी कुल लंबाई करीब 11,000 किलोमीटर है. इनमें दिल्ली-कोलकाता, चेन्नई-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई और बिलासपुर-कटनी जैसे प्रमुख रेल मार्ग शामिल हैं.

इन कॉरिडोर पर देश का सबसे अधिक रेल यातायात होता है, इसलिए अतिरिक्त लाइनें जोड़कर ट्रैफिक का दबाव कम करने की योजना बनाई गई है.

2000 किमी पर काम पूरा, 5000 किमी पर निर्माण जारी

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हाई-डेंसिटी नेटवर्क के लगभग 2,000 किलोमीटर हिस्से पर पहले ही 4 लाइन का काम पूरा हो चुका है. वहीं करीब 5,000 किलोमीटर रेल मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है या उसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है.

बाकी लगभग 4,000 किलोमीटर हिस्से के लिए अंतिम स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है. यानी पूरा नेटवर्क अलग-अलग चरणों में विकसित किया जाएगा.

पांच नए मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

कैबिनेट ने दक्षिण भारत के चार राज्यों में रेलवे नेटवर्क मजबूत करने के लिए 5 बड़ी परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है. इन योजनाओं पर कुल 10,021 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इन्हें 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

इन परियोजनाओं से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के 17 जिलों में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

किन रूटों पर बनेगी नई रेल लाइन

रेल परियोजनाकार्यलंबाई
अरक्कोनम-रेनिगुंटातीसरी और चौथी लाइन77 किमी
व्हाइटफील्ड-बंगारपेटतीसरी और चौथी लाइन47 किमी
होसुर-ओमलूरदोहरीकरण147 किमी
सेलम-करूर-दिंडीगुलडबल लाइन159 किमी
घटकेसर-काजीपेटअतिरिक्त रेल लाइन110 किमी

इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रेलवे नेटवर्क में करीब 540 किलोमीटर की अतिरिक्त क्षमता जुड़ जाएगी.

2121 गांव और 52 लाख लोगों को होगा लाभ

रेल मंत्रालय के अनुसार इन परियोजनाओं का सीधा लाभ 17 जिलों के 2,121 गांवों तक पहुंचेगा. इन क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 52 लाख लोगों को बेहतर रेल संपर्क और अधिक ट्रेन संचालन का फायदा मिलेगा.

सरकार का मानना है कि अतिरिक्त लाइन बनने से ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी और नए रेल संचालन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी.

माल ढुलाई में भी आएगा बड़ा बदलाव

रेलवे का यह विस्तार केवल यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि माल परिवहन के लिए भी अहम माना जा रहा है. मंत्रालय के अनुसार परियोजनाओं के पूरा होने के बाद भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता में करीब 47 MTPA यानी सालाना 47 मिलियन टन की अतिरिक्त क्षमता जुड़ सकती है.

सरकार ने सभी परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य तय किया है और 2029-30 तक इन्हें पूरा करने की योजना बनाई गई है.

इसे भी पढ़ें-

36,000 फीट पर बंद हुआ प्लेन का इंजन, पायलटों ने लिया बड़ा फैसला; जानिए फिर क्या हुआ?
दिल्ली बिल्डिंग हादसा में बड़ा एक्शन, MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
28 ° C
28 °
28 °
83%
4.1m/s
98%
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
33 °
शनि
34 °
रवि
34 °

अन्य खबरें