🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,257.01 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,102.15 💵 USD / INR : ₹ 95.66 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,257.01 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,102.15 💵 USD / INR : ₹ 95.66 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Weather : उमस और गर्मी के बीच बदलेगा बिहार का मौसम, 72 घंटे में बारिश-वज्रपात अलर्ट

Bihar Rain Alert : बिहार में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन अगले 72 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आज 17 जिलों में अलर्ट के बाद 15 सितंबर को इसका दायरा बढ़ेगा और 16 सितंबर को लगभग पूरे बिहार में मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने तेज हवा, बिजली गिरने और हल्की बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert : बिहार में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन अगले 72 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आज 17 जिलों में अलर्ट के बाद 15 सितंबर को इसका दायरा बढ़ेगा और 16 सितंबर को लगभग पूरे बिहार में मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने तेज हवा, बिजली गिरने और हल्की बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert : बिहार में इस मानसून अब तक बारिश सामान्य से कम रही है, लेकिन अगले 72 घंटे में मौसम का मिजाज इसके उलट दिखाई दे सकता है. राज्य के कई हिस्सों में अभी उमस और गर्मी बनी हुई है, जबकि कुछ इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात का दायरा बढ़ने का अनुमान जताया है.

अधूरा सौंदर्यीकरण पूरा करने को नई एजेंसी, 9.61 करोड़ का टेंडर

आज 17 जिलों में तेज हवा, बिजली गिरने और हल्की बारिश की चेतावनी है. 15 सितंबर को अलर्ट का दायरा और बढ़ेगा, जबकि 16 सितंबर को बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर को छोड़कर लगभग पूरे बिहार में मौसम खराब रहने की संभावना है. ऐसे में सामान्य से कम बारिश झेल रहे राज्य में अगले तीन दिन मौसम का रुख पूरी तरह बदल सकता है.

कम बारिश के बीच क्यों बढ़ रही बारिश की संभावना?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य भारत के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अलावा मध्य भारत, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उत्तरी गुजरात की ओर बारिश से जुड़ी गतिविधियां शिफ्ट हुई हैं. मॉनसून ट्रफ भी मध्य भारत से गुजर रहा है. इन वजहों से बिहार में मॉनसून कमजोर रहा और अब तक सामान्य से कम बारिश हुई. हालांकि आने वाले दिनों में मौसम प्रणाली के प्रभाव से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.

आज 17 जिलों में मौसम बिगड़ने का अनुमान

आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में मौसम खराब रह सकता है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है.

Bihar Weather : उमस और गर्मी के बीच बदलेगा बिहार का मौसम, 72 घंटे में बारिश-वज्रपात अलर्ट Bihar Weather 5

15 सितंबर से बढ़ेगा बारिश का दायरा

15 सितंबर को करीब आधे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. सीमांचल के जिलों में बारिश की संभावना है. उत्तर बिहार के कुछ जिलों के अलावा दक्षिण-पूर्व बिहार के हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है.

16 सितंबर को लगभग पूरे बिहार में चेतावनी

16 सितंबर को मौसम का असर सबसे ज्यादा व्यापक रहने की संभावना है. बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर को छोड़कर लगभग पूरे बिहार में तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश का अलर्ट है. यानी अगले तीन दिनों में मौसम का दायरा लगातार बढ़ने का अनुमान है.

रविवार को भभुआ सबसे गर्म, पटना में उमस

रविवार को कैमूर के भभुआ में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अररिया के फारबिसगंज में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे. राजधानी में आज तेज धूप निकलने की संभावना है और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि अचानक मौसम बदलने पर कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है.

इसे भी पढ़ें-

चालक सिपाही भर्ती में सेटिंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार; कार से मिले अभ्यर्थी के मूल प्रमाणपत्र
भागलपुर में बनेगा म्युनिसिपल कोर्ट, जानिए किन मामलों की होगी सुनवाई
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.1m/s
95%
सोम
33 °
मंगल
35 °
बुध
33 °
गुरु
29 °
शुक्र
32 °

अन्य खबरें