Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कांटी थाना क्षेत्र में थर्मल पावर स्टेशन के ठीक सामने स्थित चंद्रशील स्कूल में देर रात अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बदमाशों ने स्कूल की बाउंड्री वॉल और गेट को निशाना बनाते हुए 18 राउंड गोलियां चलाईं. फायरिंग के बाद बदमाश स्कूल की मुख्य दीवार पर हाथ से लिखा धमकी भरा पोस्टर चिपकाकर फरार हो गए. पोस्टर में स्कूल प्रबंधन से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान-माल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है.
1300 रुपये के लिए किराना दुकानदार की कनपटी पर तानी पिस्टल, मुजफ्फरपुर में बदमाशों का आतंक
50 लाख नहीं दिए तो गंभीर परिणाम की धमकी
धमकी भरे पोस्टर में स्कूल प्रबंधन से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. पोस्टर में साफ तौर पर रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान-माल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है. फायरिंग और पोस्टर चिपकाने के बाद हथियारबंद बदमाश मौके से भाग निकले.
बाउंड्री और गेट पर मिले गोलियों के निशान
फायरिंग में स्कूल की बाउंड्री वॉल और गेट को निशाना बनाया गया. घटना के बाद मौके पर गोलियों के निशान दिखाई दिए. 18 खोखे भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिया.
समस्तीपुर मंडल ने जारी की 38 तबादलों की सूची, मुजफ्फरपुर में 6 की एंट्री, 6 की विदाई
पुलिस ने पोस्टर और खोखे किए जब्त
घटना की सूचना मिलते ही कांटी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्कूल की दीवार पर चिपकाए गए धमकी भरे पोस्टर के साथ 18 खोखे और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं. सभी साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित किया गया है.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस की तकनीकी टीम स्कूल के आसपास और नेशनल हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इससे बाइक से पहुंचे बदमाशों की पहचान, उनके हुलिए और वारदात के बाद भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
स्कूल के आसपास बढ़ायी गयी सुरक्षा
घटना के बाद स्कूल और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. कांटी थानाध्यक्ष ने बताया कि हमलावरों की पहचान लगभग कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम गठित की गई है.
इसे भी पढ़ें-


