Patna Airport : जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 24 दिवसीय विशेष अभियान चलेगा. इस दौरान हर दिन अलग थीम पर यात्रियों से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.
एयरपोर्ट प्रशासन ने अभियान को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, संवाद, स्वास्थ्य और मनोरंजन से जोड़ा है. इसमें बिहार की कला-संस्कृति को भी शामिल किया गया है.
पटना में अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में एक साथ जांच
Patna Airport : पहली बार हवाई यात्रा करने वालों के लिए विशेष मदद
अभियान के दौरान पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष सहायता डेस्क बनाई जाएगी. वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को भी सहायता मिलेगी.
प्रस्थान और आगमन क्षेत्र में प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे. बाहर से आने वाले यात्रियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा.
यात्रियों से लिया जाएगा बदलाव का सुझाव
यात्रियों से सुझाव लेने के लिए ‘एक प्रश्न-एक परिवर्तन’ पहल के तहत फीडबैक वाल बनाई जाएगी. इसके जरिए यात्री अपनी राय दे सकेंगे.
अभियान के दौरान एविएशन क्विज और 60 सेकेंड चैलेंज जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.
बच्चों के लिए बनेगा किड्स एंगेजमेंट जोन
बच्चों के लिए किड्स एंगेजमेंट जोन बनाया जाएगा. इसमें पेंटिंग, ड्राइंग, कलरिंग और गेम्स की व्यवस्था होगी.
वहीं सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों के लिए कैरम, शतरंज और ब्रेन गेम्स की व्यवस्था की जाएगी, ताकि उड़ान के इंतजार के दौरान यात्री मनोरंजन कर सकें.
एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच
आगमन क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा. इसमें यात्रियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बीएमआई की जांच होगी.
इस 24 दिवसीय अभियान के जरिए एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्री सुविधा के साथ सुरक्षा, संवाद, स्वास्थ्य और मनोरंजन को जोड़ने की तैयारी की है. साथ ही बिहार की कला-संस्कृति को भी यात्रियों से जोड़ने की पहल की गई है.
इसे भी पढ़ें-



