Bihar Cricket Stadium : बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म होने वाला है. अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और बड़े खिलाड़ियों को देखने के लिए दिल्ली, मुंबई या कोलकाता का रुख नहीं करना पड़ेगा. नालंदा के राजगीर में तैयार हो रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम दिसंबर 2026 में शुरू हो सकता है और इसके साथ बिहार में बड़े क्रिकेट मुकाबलों का रास्ता खुल जाएगा.
अपने राज्य में दिखेंगे बड़े क्रिकेटर
अब तक बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को बड़े मुकाबले देखने के लिए दूसरे राज्यों के स्टेडियमों का रुख करना पड़ता था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या बड़े खिलाड़ियों का मुकाबला, इसके लिए दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहर प्रमुख विकल्प रहे हैं.
संजय मिश्रा समेत बिहार की 4 फिल्मी हस्तियों को मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, जानिए राष्ट्रपति के हाथों कब होंगे सम्मानित
राजगीर में स्टेडियम तैयार होने के बाद यही अनुभव बिहार में मिलेगा. यहां होने वाले मैचों में देश और दुनिया के बड़े क्रिकेटरों को करीब से देखने का मौका राज्य के दर्शकों को अपने ही प्रदेश में मिल सकेगा.
ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को भी अपने मैदान पर देखने की उम्मीद
बिहार से जुड़े क्रिकेटरों को अपने राज्य में खेलते देखने का उत्साह भी अलग होगा. ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, मुकेश कुमार और आकाशदीप जैसे खिलाड़ियों के राजगीर के मैदान पर उतरने की संभावना बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण होगी.
यानी जिन खिलाड़ियों को देखने के लिए अब तक दूसरे शहरों का सफर करना पड़ता था, उन्हें अपने ही राज्य के मैदान पर खेलते देखने का अवसर मिल सकता है.
40 से 45 हजार दर्शक एक साथ देख सकेंगे मैच
राजगीर के स्टेडियम (Rajgir International Cricket Stadium) में एक साथ 40 हजार से 45 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी. मैदान में अत्याधुनिक फ्लडलाइट्स, इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड, कॉर्पोरेट बॉक्स और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम लगाया गया है.
ड्रेनेज सिस्टम इस तरह तैयार किया गया है कि बारिश रुकने के कुछ ही मिनट बाद खेल दोबारा शुरू किया जा सके.
भागते रहे मुखिया प्रतिनिधि विक्की, नया टोला चौक पर घेरकर बरसाईं 10 गोलियां
पिच में महाराष्ट्र की लाल मिट्टी, प्रैक्टिस के लिए मोकामा की काली मिट्टी
मुख्य मैच के लिए महाराष्ट्र की लाल मिट्टी से विशेष पिच तैयार की गई है. वहीं प्रैक्टिस पिचों में मोकामा की काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है.
इससे स्टेडियम में बड़े मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.
क्रिकेट के साथ दूसरे खेलों के लिए भी सुविधाएं
राजगीर का पूरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है. यहां हॉकी, एथलेटिक्स, स्विमिंग, शूटिंग, कबड्डी और कुश्ती के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं तैयार की गई हैं.
इससे बिहार के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए दूसरे राज्यों की सुविधाओं पर निर्भर रहने की जरूरत कम हो सकती है.
दिसंबर में हो सकता है पहला मैच
करीब 633 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस स्टेडियम को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके बाद दिसंबर में ही राजगीर में पहला मैच खेले जाने की संभावना है.
बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के अनुसार, यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राज्य के खेलों के भविष्य का प्रतीक है. उनके मुताबिक दिसंबर से यहां चौकों-छक्कों की आवाज पूरे देश तक पहुंचेगी और बिहार की खेल प्रतिभाओं के साथ उसकी खेल अवसंरचना की पहचान भी मजबूत होगी.
मैचों के साथ बढ़ेगा खेल पर्यटन
राजगीर में अंतरराष्ट्रीय मैच और बड़े खेल आयोजन होने से बिहार में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. मैच देखने के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले दर्शकों के साथ बाहरी दर्शकों की आवाजाही से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं.
इस तरह राजगीर का यह परिसर सिर्फ खिलाड़ियों के लिए मैदान नहीं होगा, बल्कि बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को अपने राज्य में ही बड़े क्रिकेटरों और बड़े मुकाबलों को देखने का नया मौका भी देगा.
इसे भी पढ़ें-



