Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपनी चुनावी तैयारी का पहला बड़ा ऐलान कर दिया है. पार्टी ने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. इनमें दरभंगा शिक्षक से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन शामिल हैं.
जन सुराज कुल आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, ऐसे में अभी तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आने बाकी हैं.
राजद की 6 सीटों पर लिस्ट जारी, रोहिणी आचार्य ने उठाए अवसरवाद पर सवाल
पांच सीटों पर उम्मीदवार तय
जन सुराज ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय और दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव को मैदान में उतारा है. सारण शिक्षक सीट से अफाक अहमद को फिर उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को टिकट दिया गया है.
पार्टी की ओर से अभी तिरहुत शिक्षक, तिरहुत स्नातक और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है. इन सीटों पर नाम तय करने की प्रक्रिया जारी है.
उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की राय
प्रशांत किशोर ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन से पहले अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की गईं. संभावित प्रत्याशियों से बातचीत के बाद स्थानीय स्तर से फीडबैक लिया गया. इसके बाद पार्टी की कोर कमेटी में नामों पर चर्चा कर उम्मीदवार तय किए गए.
आरक्षण की बहस में मैथिली ठाकुर ने खींची नई लकीर, बोलीं- हर युवा को कानून पर भरोसा होना चाहिए
पटना स्नातक सीट पर अभी फैसला नहीं
पार्टी की ओर से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाने की बात कही गई है. इस सीट पर मंथन जारी है. बाकी दो सीटों के लिए भी जन सुराज की ओर से जल्द नाम घोषित किए जाने की बात कही गई है.
शिक्षकों के मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी
उम्मीदवारों की घोषणा के साथ प्रशांत किशोर ने शिक्षक समुदाय से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने सभी शिक्षक संघों को साथ लाकर संघर्ष समिति बनाने की बात कही. सातवां वेतनमान, वित्त रहित-वित्तपोषित संस्थानों की समस्या और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाने जैसे मुद्दे उठाने की बात उन्होंने कही.
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि इन मांगों को मार्च से पहले पूरा कराने की कोशिश की जाएगी.
आरजेडी भी छह सीटों पर उतार चुकी है उम्मीदवार
विधान परिषद चुनाव में आरजेडी ने भी छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. पटना शिक्षक से डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक से दिलीप कुमार, कोसी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है.
ऐसे में जन सुराज के पांच उम्मीदवारों की घोषणा के बाद विधान परिषद की इन सीटों पर चुनावी तस्वीर का एक हिस्सा साफ हो गया है, जबकि तीन सीटों पर पार्टी के अगले ऐलान का इंतजार है.
इसे भी पढ़ें-



