🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Kajal Raghwani Car Attack: अभिनेत्री  काजल राघवानी के कार्यक्रम में बेकाबू भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा तोड़ डाला

Kajal Raghwani Car Attack : बिहार शरीफ में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम में अचानक भीड़ बढ़ने से अफरातफरी मच गयी. लोगों ने उनकी फॉर्च्यूनर को घेर लिया और कुछ लोगों ने कार पर हाथ व ईंट से हमला किया. घटना में कार का शीशा टूट गया, जबकि काजल राघवानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

विज्ञापन

Kajal Raghwani Car Attack : बिहार शरीफ में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम में अचानक भीड़ बढ़ने से अफरातफरी मच गयी. लोगों ने उनकी फॉर्च्यूनर को घेर लिया और कुछ लोगों ने कार पर हाथ व ईंट से हमला किया. घटना में कार का शीशा टूट गया, जबकि काजल राघवानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

विज्ञापन

Kajal Raghwani Car Attack: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के एक कार्यक्रम में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण अफरातफरी की स्थिति बन गयी. अभिनेत्री शहर में एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची थीं. उन्हें देखने और फोटो लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गये. भीड़ धीरे-धीरे काजल राघवानी की फॉर्च्यूनर कार तक पहुंच गयी.

इसी दौरान धक्का-मुक्की के बीच कुछ लोगों ने कार पर हाथ और ईंट से हमला कर दिया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया.

नवजात केस में FIR में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, थानेदार को जिले से बाहर भेजने का आदेश

Kajal Raghwani Car Attack: कार को चारों तरफ से घेर चुकी थी भीड़

काजल राघवानी के कार्यक्रम में पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गये थे. अभिनेत्री की एक झलक पाने और उनके साथ फोटो लेने की कोशिश में लोग कार के काफी करीब आ गये. भीड़ बढ़ने के बाद स्थिति अव्यवस्थित हो गयी और काजल की फॉर्च्यूनर को लोगों ने घेर लिया.

ईंट और हाथ से कार पर हमला, टूटा शीशा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अभिनेत्री की गाड़ी पर हाथ और ईंट से हमला किया. इस दौरान फॉर्च्यूनर का शीशा टूट गया. घटना के वक्त पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ के कारण स्थिति संभालने में परेशानी हुई.

संचालक ने संभाली स्थिति, सुरक्षित निकलीं अभिनेत्री

हंगामा बढ़ने के बाद शोरूम के संचालक ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उनकी सूझबूझ से काजल राघवानी को भीड़ से बाहर निकालने की व्यवस्था की गयी. इसके बाद ड्राइवर ने कार को तेजी से मौके से बाहर निकाल लिया.

पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी रात 10 बजे तक खुलेगी, छात्रों को राहत

कार्यक्रम स्थल पर मची अफरातफरी

काजल राघवानी को देखने के लिए आसपास के इलाके से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ बढ़ने के साथ कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गयी. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आने की बात कही जा रही है.

पुलिस ने बाद में संभाली स्थिति

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार, काजल राघवानी सुरक्षित बाहर निकल गयीं. घटना में उनकी कार के शीशे को नुकसान पहुंचा है. मामले में पुलिस के विस्तृत आधिकारिक बयान और किसी कार्रवाई की जानकारी सामने आने का इंतजार है.

इसे भी पढ़ें-

संजय मिश्रा समेत बिहार की 4 फिल्मी हस्तियों को मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, जानिए राष्ट्रपति के हाथों कब होंगे सम्मानित
भागते रहे मुखिया प्रतिनिधि विक्की, नया टोला चौक पर घेरकर बरसाईं 10 गोलियां
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
66%
2.1m/s
85%
शनि
32 °
रवि
36 °
सोम
36 °
मंगल
35 °
बुध
36 °

अन्य खबरें