Malda Town Shakurbasti Special Train : त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने मालदा टाउन और शकूरबस्ती के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन का फायदा भागलपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी मिलेगा. रेलवे ने नवंबर में दोनों दिशाओं में ट्रेन परिचालन की तारीख और समय निर्धारित कर दिया है.
ट्रेन नंबर 03439 मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल 10 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन 11 नवंबर को शाम 5 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन नंबर 03440 शकूरबस्ती-मालदा टाउन स्पेशल 11 नवंबर को शाम 6:50 बजे शकूरबस्ती से खुलेगी. यह ट्रेन तीसरे दिन 13 नवंबर को रात 1:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें-फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, बोले- अब आगे समझौता नहीं होना चाहिए
Malda Town Shakurbasti Special Train : भागलपुर, कहलगांव और सुल्तानगंज में भी रुकेगी ट्रेन
पूर्वी रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, स्पेशल ट्रेन का ठहराव न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर होगा. इन स्टेशनों के यात्रियों को मालदा टाउन और शकूरबस्ती के बीच यात्रा करने के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी.
जनरल, स्लीपर और AC कोच की होगी सुविधा
इस स्पेशल ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित (AC) कोच लगाए जाएंगे. रेलवे ने फिलहाल ट्रेन की बुकिंग शुरू होने की तारीख घोषित नहीं की है. बुकिंग की तारीख की जानकारी जल्द जारी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-दीपावली-छठ पर बाईपास थाना अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात होगी विशेष पुलिस बल
ट्रेन का टाइम टेबल
| ट्रेन | प्रस्थान | गंतव्य पर पहुंचने का समय |
|---|---|---|
| 03439 मालदा टाउन-शकूरबस्ती | 10 नवंबर, सुबह 10 बजे | 11 नवंबर, शाम 5 बजे |
| 03440 शकूरबस्ती-मालदा टाउन | 11 नवंबर, शाम 6:50 बजे | 13 नवंबर, रात 1:45 बजे |



