🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,461.09 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,236.72 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,185.09 (-0.81%) 📊 Nifty 50 : 22,612.70 (-0.74%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,461.09 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,236.72 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,185.09 (-0.81%) 📊 Nifty 50 : 22,612.70 (-0.74%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar : बैरिया में चंपारण तटबंध टूटा, गंडक का पानी बेकाबू होने का खतरा; दर्जनों गांवों पर संकट

Champaran Embankment Breach : बैरिया में चंपारण तटबंध टूटने से गंडक का पानी तेजी से फैल रहा है. निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. दो प्रखंडों के दर्जनों गांव प्रभावित हो सकते हैं.

विज्ञापन

Champaran Embankment Breach : बैरिया में चंपारण तटबंध टूटने से गंडक का पानी तेजी से फैल रहा है. निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. दो प्रखंडों के दर्जनों गांव प्रभावित हो सकते हैं.

विज्ञापन

Champaran embankment breached : बेतिया के बैरिया प्रखंड क्षेत्र में गंडक नदी का बढ़ता जलस्तर अब बड़ी मुसीबत का रूप ले सकता है. फुलियाखांड़ पंचायत के वार्ड नंबर पांच के समीप चंपारण तटबंध मंगलवार की रात करीब दो बजे टूट गया. तटबंध टूटते ही पानी का बहाव तेज हो गया और खेतों के साथ निचले इलाकों में पानी फैलने लगा. अगर पानी का फैलाव इसी तरह बढ़ता रहा तो दो प्रखंडों के दर्जनों गांव इसकी चपेट में आ सकते हैं.

फुलियाखांड़, श्यामपुर और शिवराजपुर समेत आसपास के गांवों में इसी वजह से चिंता बढ़ गयी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम को मौके पर तैनात किया गया है.

इसे भी पढ़ें-सैंडिस मैदान पर क्रिकेट बनाम फुटबॉल विवाद, खिलाड़ियों ने हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान

पांच मीटर हिस्सा टूटने से बढ़ा खतरा

गंडक नदी के बाएं चंपारण तटबंध में फुलियाखांड़ गांव के समीप 59.60 किमी पर करीब पांच मीटर की चौड़ाई में क्षति हुई है. ओवरटॉपिंग और पाइपिंग के कारण तटबंध कमजोर हुआ और पानी के दबाव के बीच टूट गया. इसके बाद पानी तेजी से खेतों और निचले इलाकों की ओर बढ़ रहा है.

तटबंध टूटने का असर सिर्फ आसपास के खेतों तक सीमित रहने की आशंका नहीं है. पानी का फैलाव बढ़ने पर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने घर-परिवार, पशुओं और जरूरी सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की चुनौती खड़ी हो सकती है.

पहले सिपेज, फिर रात में टूट गया तटबंध

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार तटबंध में पहले से सिपेज हो रहा था. रात में पानी का दबाव बढ़ा तो तटबंध धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होकर टूट गया. ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के कर्मियों को इसकी सूचना दी.

विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तटबंध का बड़ा हिस्सा टूट चुका था. पानी का बहाव तेज होने के कारण तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने में परेशानी सामने आयी. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सिपेज वाले हिस्से को दुरुस्त कर दिया जाता तो स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता था.

दर्जनों गांवों पर नजर, NDRF मौके पर

तटबंध टूटने के बाद दो प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों के प्रभावित होने की आशंका है. संभावित स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम को मौके पर तैनात किया गया है.

प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है. बच्चों, बुजुर्गों और अन्य संवेदनशील लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने को कहा गया है. प्रभावित इलाकों में अनावश्यक आवागमन नहीं करने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गयी है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर की जनसेवा एक्सप्रेस 4 अक्टूबर तक रद्द, जानिए वजह

मदद के लिए ये नंबर रखें

आपात स्थिति, राहत, बचाव या किसी प्रकार की सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06254-247002 और 06254-247003 पर संपर्क किया जा सकता है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-

विक्रमशिला सेतु बंद होते ही बदल जाएगा आवागमन, क्रूज से फेरी सेवा तक जानिए प्रशासन का पूरा प्लान
दुर्गा पूजा से पहले भागलपुर के गली-मोहल्ले होंगे रोशन, चिन्हित इलाकों में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
82%
2.4m/s
0%
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें