🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,137.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,522.16 💵 USD / INR : ₹ 96.06 📈 Sensex : 72,452.28 (-1.95%) 📊 Nifty 50 : 22,692.35 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,137.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,522.16 💵 USD / INR : ₹ 96.06 📈 Sensex : 72,452.28 (-1.95%) 📊 Nifty 50 : 22,692.35 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Ranchi : वियतनाम में रांची के युवक की मौत, शव रांची लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

Ranchi News : वियतनाम में मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत के बाद पार्थिव शरीर को रांची लाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से संपर्क किया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में आठ से 10 दिन लग सकते हैं.

विज्ञापन

Ranchi News : वियतनाम में मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत के बाद पार्थिव शरीर को रांची लाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से संपर्क किया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में आठ से 10 दिन लग सकते हैं.

विज्ञापन

Ranchi : वियतनाम में सड़क दुर्घटना में राजा कुमार वर्मा की मौत के बाद अब उनके पार्थिव शरीर को रांची लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. कैलाश नगर, चुना भट्ठा निवासी राजा कुमार वर्मा के शव को भारत लाने के लिए राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय और वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क साधा है. श्रम विभाग के अधीन संचालित प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने विदेश मंत्रालय को ई-मेल भेजकर आवश्यक सहयोग का आग्रह किया है.

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही भारत लाया जा सकेगा शव

वियतनाम में सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में स्थानीय स्तर पर कई कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं. इसी वजह से राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को भारत लाने में तत्काल समय लग सकता है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्थानीय कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में आठ से 10 दिन तक का समय लगने की संभावना है.

रांची की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हनोई स्थित भारतीय दूतावास से भी मांगी मदद

राज्य सरकार के प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने वियतनाम की राजधानी हनोई स्थित भारतीय दूतावास को भी घटना की जानकारी दी है. दूतावास को ई-मेल भेजकर राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को रांची लाने के लिए जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.

विदेश मंत्रालय से प्रक्रिया में सहयोग का आग्रह

प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने विदेश मंत्रालय से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है, ताकि वियतनाम में जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग मिल सके और इसके बाद पार्थिव शरीर को भारत लाने की कार्रवाई आगे बढ़ायी जा सके. राज्य सरकार की ओर से इस मामले में संबंधित स्तर पर समन्वय शुरू कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का शव रांची लाया जा रहा, पोस्टमार्टम के बाद रवाना
आंदोलन खत्म, फिर भी नहीं खुला स्टेडियम; मॉर्निंग वॉकर की बढ़ी परेशानी
एम्स की तर्ज पर बनेगा आयुष अस्पताल, 900 करोड़ की परियोजना का तैयार हुआ DPR
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
62%
3m/s
8%
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें