इस खबर में क्या है?
Ranchi Power Cut: राजधानी में शनिवार को बिजली विभाग का बड़ा मेंटेनेंस अभियान चलेगा. 12 विद्युत शक्ति उपकेंद्र और फीडरों पर आवश्यक कार्य के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. डोरंडा, कडरू, तुपुदाना, नामकुम, कोकर, मोरहाबादी, बरियातू और खेलगांव समेत कई इलाके इसकी जद में रहेंगे. विभाग ने लोगों से जरूरी घरेलू और व्यावसायिक काम पहले ही निपटा लेने की अपील की है.
सबसे लंबी कटौती इन इलाकों में
चडरी सब-स्टेशन के सरला बिड़ला फीडर में सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक काम होगा. इस दौरान जोरार पाहन टोली सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी.
JPSC–JSSC पेपर गड़बड़ी में CID का शिकंजा, दो अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार
वहीं नामकुम बाजार, चूनाभट्ठा, अयोध्यापुरी और न्यू मोरहाबादी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे नामकुम बाजार, पत्रा टोली, बैंक कॉलोनी कोकर, चेशायर होम रोड, खेलगांव चौक, मोरहाबादी सब्जी मार्केट और जतरा टांड़ प्रभावित होंगे.
दोपहर तक इन इलाकों में रहेगा असर
अशोकनगर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में सुबह 11 से 12 बजे तक काम होने से गौरीशंकर नगर, न्यू एजी कॉलोनी, ओल्ड एजी कॉलोनी, महावीर नगर, एसपी कॉलोनी और कडरू रेलवे स्टेशन इलाके प्रभावित रहेंगे.
तुपुदाना सब-स्टेशन के सतरंजी और ओबरिया फीडर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी. तुपुदाना, डूंगरी, सतरंजी, दस माइल, सोदाग, ओबरिया, चंदाघासी और प्रगति नगर में आपूर्ति नहीं मिलेगी.
इन फीडरों का भी बदलेगा शेड्यूल
कृष्णापुरी फीडर में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक, जबकि एचटीआई और आरके मिशन फीडर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे कृष्णापुरी रोड नंबर 5बी, रोड नंबर 9, इलाही बक्स कॉलोनी, स्वामी सहजानंद नगर और जोड़ा तालाब क्षेत्र प्रभावित होंगे.
बरियातू फीडर में सुबह 10 से 11 बजे तक केवल एक घंटे की कटौती रहेगी, जिससे मैथन मैरिज गार्डन और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी.
रांची को मिलने जा रहा 2800 बेड का सुपर हॉस्पिटल, क्लियरेंस प्रक्रिया हुई तेज
किस इलाके में कब रहेगी बिजली बंद
| समय | प्रभावित क्षेत्र |
|---|
| 10:00–11:00 | बरियातू |
| 10:00–4:00 | एचटीआई, आरके मिशन |
| 10:00–4:30 | नामकुम बाजार, चूनाभट्ठा, अयोध्यापुरी, न्यू मोरहाबादी |
| 10:30–6:30 | सरला बिड़ला फीडर |
| 11:00–12:00 | अशोकनगर, डोरंडा, कडरू |
| 11:00–1:00 | तुपुदाना, सतरंजी, ओबरिया |
| 12:00–4:00 | कृष्णापुरी |
इसे भी पढ़ें-



