🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,293.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,128.94 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 74,336.45 (-0.6%) 📊 Nifty 50 : 23,217.60 (0.43%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,293.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,128.94 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 74,336.45 (-0.6%) 📊 Nifty 50 : 23,217.60 (0.43%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

JPSC–JSSC पेपर गड़बड़ी में CID का शिकंजा, दो अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

CID Action : झारखंड की प्रतियोगी परीक्षा जांच में अब कोचिंग कनेक्शन भी सामने आया है. CID ने JPSC और JSSC-CGL के दो मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एजेंसी पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

विज्ञापन

CID Action : झारखंड की प्रतियोगी परीक्षा जांच में अब कोचिंग कनेक्शन भी सामने आया है. CID ने JPSC और JSSC-CGL के दो मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एजेंसी पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

विज्ञापन

CID Action: झारखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब कोचिंग कनेक्शन तक पहुंच गई है. अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बुधवार को JPSC और JSSC-CGL से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एजेंसी के मुताबिक JPSC मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के तार पहले से गिरफ्तार कोचिंग संचालक संजीत कुमार से जुड़े पाए गए हैं, जबकि JSSC-CGL मामले में भी अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया है.

150 करोड़ के ट्रेजरी स्कैम में जांच के दायरे पर सवाल, BJP ने पूछा- बड़े अफसरों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

JPSC मामले में शिवांगन की पाठशाला से जुड़े मिले तार

CID थाना कांड संख्या 16/2026 में ऋतिक रोशन (29) और पंकज प्रशून (32) को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

16 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जांच में दोनों का संबंध लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला के संचालक संजीत कुमार से सामने आया है. संजीत कुमार पहले ही इस मामले में गिरफ्तार हो चुका है. CID का आरोप है कि उसके माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने की साजिश रची गई थी.

JSSC-CGL मामले में भी दो गिरफ्तारी

CID थाना कांड संख्या 01/2025 में राजेश प्रसाद यादव और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जांच एजेंसी के मुताबिक दोनों आरोपियों पर JSSC-CGL के कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है. एजेंसी इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है.

चार गिरफ्तारियों के बाद जांच और तेज

CID ने कहा है कि JPSC और JSSC-CGL से जुड़े दोनों मामलों में साक्ष्य जुटाने का काम जारी है. एजेंसी पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान में जुटी है. चार नई गिरफ्तारियों के बाद दोनों मामलों की जांच को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई है.

रांची को मिलने जा रहा 2800 बेड का सुपर हॉस्पिटल, क्लियरेंस प्रक्रिया हुई तेज

क्या है मामला?

JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच CID कर रही है. इसी क्रम में पहले भी कई लोगों से पूछताछ और गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. ताजा कार्रवाई में चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें-

रिम्स डेंटल कॉलेज में पहली बार MDS की पढ़ाई, स्टेट कोटा की 13 सीटें फुल
रांची में एक साथ बनेंगे तीन फ्लाइओवर, टेंडर फाइनल; जानिए कब से शुरू होगा काम
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26 ° C
26 °
26 °
89%
2.1m/s
82%
बुध
29 °
गुरु
34 °
शुक्र
35 °
शनि
35 °
रवि
35 °

अन्य खबरें