🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,214.23 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,523.71 💵 USD / INR : ₹ 96.31 📈 Sensex : 72,382.47 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,555.75 (0.6%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,214.23 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,523.71 💵 USD / INR : ₹ 96.31 📈 Sensex : 72,382.47 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,555.75 (0.6%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : क्राइम मीटिंग में SSP के सख्त निर्देश, त्योहारों में DJ पर पूर्ण प्रतिबंध

Bhagalpur crime meeting : एसएसपी प्रमोद कुमार ने मासिक क्राइम मीटिंग में कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की. त्योहारों के दौरान DJ पर पूर्ण प्रतिबंध और जबरन चंदा वसूली पर कार्रवाई के निर्देश दिए. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की 24 घंटे साइबर मॉनिटरिंग होगी.

विज्ञापन

Bhagalpur crime meeting : एसएसपी प्रमोद कुमार ने मासिक क्राइम मीटिंग में कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की. त्योहारों के दौरान DJ पर पूर्ण प्रतिबंध और जबरन चंदा वसूली पर कार्रवाई के निर्देश दिए. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की 24 घंटे साइबर मॉनिटरिंग होगी.

विज्ञापन

Bhagalpur crime meeting : भागलपुर समीक्षा भवन में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्रमोद कुमार ने जिले की कानून-व्यवस्था और लंबित कांडों की समीक्षा की. आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए.

रात में थानों की हकीकत जांचने निकले SSP, ड्यूटी से गायब ओडी अधिकारी निलंबित

कई थानों ने ढाई से तीन गुना अधिक कांडों का किया निष्पादन

एसएसपी ने बताया कि इस महीने कांडों के निष्पादन में भागलपुर पुलिस ने बेहतर प्रदर्शन किया है. कई थानों ने पिछले महीनों की तुलना में ढाई से तीन गुना अधिक कांडों का निष्पादन किया है. लगातार समीक्षा किए जाने के कारण लंबित मामलों की संख्या में भी कमी आई है.

Bhagalpur : क्राइम मीटिंग में SSP के सख्त निर्देश, त्योहारों में DJ पर पूर्ण प्रतिबंध Bhagalpur crime meeting 1
Bhagalpur crime meeting

DJ बजाने पर जब्ती और कानूनी कार्रवाई

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान DJ पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बिना अनुमति DJ बजाने या अश्लील और भड़काऊ गाने बजाने पर DJ जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जबरन चंदा वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई

पूजा के नाम पर दुकानदारों, व्यवसायियों और राहगीरों से जबरन चंदा वसूली करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी. ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

राज्य स्तरीय लॉन टेनिस चयन प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों का चयन, राष्ट्रीय इवेंट में लेंगे हिस्सा
Bhagalpur : क्राइम मीटिंग में SSP के सख्त निर्देश, त्योहारों में DJ पर पूर्ण प्रतिबंध Bhagalpur crime meeting 2
Bhagalpur crime meeting

अफवाह फैलाने वालों पर 24 घंटे साइबर निगरानी

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की 24 घंटे साइबर मॉनिटरिंग की जा रही है. त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए RAF की एक कंपनी और अतिरिक्त पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है.

एसएसपी ने लोगों से आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-

आदमपुर में पांचवीं मंजिल पर चल रही थी साइबर अपराध की तैयारी, 5 गिरफ्तार
गंगा का जलस्तर बढ़ा, तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाबूपुर घाट से कार्गो सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
75%
0.9m/s
5%
सोम
27 °
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
30 °
शुक्र
31 °

अन्य खबरें