Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना सामने आई है. दी गई जानकारी के मुताबिक, अभिनेता की गाड़ी पर तीन से चार राउंड गोलियां चलाई गईं. घटना के दौरान टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे और उन्हें गोली नहीं लगी. वहीं, उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है.
स्टारडम का ईगो छोड़ जब अमिताभ बच्चन ने यश चोपड़ा से मांगा काम, ऐसे हुई महानायक की वापसी
#UPDATE | Three to four rounds were fired at actor Tiger Shroff’s car as he was leaving a ground in his vehicle. A large crowd had gathered to see him. Several rounds were fired at his car from within the crowd. Tiger Shroff was not hit by any bullets, according to the Mumbai Police.
— ANI (@ANI) October 18, 2026
भीड़ के बीच बाइक सवारों ने की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ अपनी गाड़ी से मैदान से निकल रहे थे. उस समय उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे. इसी दौरान भीड़ के बीच उनकी कार पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया.
मुंबई पुलिस ने अभिनेता के सुरक्षित होने की दी जानकारी
ANI के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है. घटना के बाद मामले की जांच की जा रही है.
Maharashtra | A firing incident has been reported under Juhu Police Station. Actor Tiger Shroff is safe and has not sustained any gunshot injuries. Further investigation is underway: Mumbai Police
— ANI (@ANI) October 18, 2026
पुष्पा पार्क में गोलीबारी, आरोपियों की तलाश
मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की बताई जा रही है. हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है.
वीकेंड का वार में Isha Rikhi का सफर खत्म, सलमान ने घरवालों की लगाई क्लास
पहले भी मिली थी जान से मारने की धमकी
दी गई जानकारी में दावा किया गया है कि टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी मिली थी. हालांकि, पिछली धमकी और मौजूदा गोलीबारी की घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.



