Sanjay Dutt Video: मुंबई में गणेशोत्सव के बीच मंगलवार, 22 सितंबर को संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. बप्पा के दरबार में पूजा-अर्चना करने के बाद अभिनेता ने अपनी आस्था को लेकर कहा कि यह उनकी खुशकिस्मती है कि वह एक बार फिर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हैं. संजय दत्त ने कहा कि वह यहां इसलिए आए हैं क्योंकि ‘बप्पा ने बुलाया है.’ उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि बप्पा उन्हें हर साल अपने दरबार में आने का मौका देते रहें.
इसे भी पढ़ें-14 साल की तपस्या हुई सफल, ‘Article 370’ के लिए यामी गौतम को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
#WATCH | Maharashtra: Actor Sanjay Dutt, along with his wife Maanayata Dutt, offers prayers at the famous Lalbaugcha Raja pandal in Mumbai.
— ANI (@ANI) September 22, 2026
He says, "I am fortunate that I have come to Lalbaugcha again… I pray that Bappa calls me here every year…" pic.twitter.com/mAalqAbaOT
पत्नी मान्यता के साथ किया दर्शन
लालबागचा राजा के दर्शन के लिए संजय दत्त ऑरेंज रंग का कुर्ता पहने नजर आए, जबकि मान्यता दत्त ने ब्राइट पिंक सूट पहना हुआ था. दोनों साथ में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. पंडाल में काफी भीड़ थी और संजय दत्त के साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे.
दर्शन के दौरान संजय दत्त ने बप्पा के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने बप्पा के चरणों से तिलक लेकर पहले अपने माथे पर लगाया और फिर मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाया.
मान्यता के माथे पर तिलक लगाने का वीडियो वायरल
संजय दत्त और मान्यता दत्त का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में संजय पहले बप्पा की पूजा करते दिखाई देते हैं और फिर पत्नी के माथे पर तिलक लगाते हैं. एक एंगल से यह पल ऐसा नजर आता है जैसे अभिनेता मान्यता की मांग में सिंदूर भर रहे हों.
पति-पत्नी के इस छोटे से पल ने फैंस का ध्यान खींचा. वहीं भीड़ के बीच संजय दत्त मान्यता को अपने करीब रखते नजर आए. वह इस बात का ध्यान रखते दिखे कि मान्यता उनसे अलग न हों और आराम से आगे बढ़ सकें.
इसे भी पढ़ें-ट्रोलिंग के बाद कैटरीना ने बदली ब्यूटी की परिभाषा, बताया मां बनने के बाद क्या है सबसे जरूरी
चंकी पांडे और अनन्या से भी हुई मुलाकात
लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान संजय दत्त की मुलाकात अभिनेता चंकी पांडे और उनकी बेटी अनन्या पांडे से भी हुई. दोनों परिवारों की यह मुलाकात भी कैमरे में कैद हुई.
संजय और चंकी ने एक-दूसरे से मुलाकात की और गले मिलकर अभिवादन किया.
इसे भी पढ़ें-



