विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jammu & Kashmir : डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, आर्मी कैप्टन शहीद, 4 आतंकी ढेर

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इसमें आर्मी कैप्टन शहीद हो गए. एनकाउंटर में 4 आतंकियों की भी मारे जाने की खबर है. आंतिकयों की तलाश में ऑपरेशन चला रही है.

Jammu & Kashmir : डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया. डोडा जिले की अस्सर पट्टी में आतंकियों की तलाश के लिए जारी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई. इसमें आंतकियों ने गोली बारी कर दी. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, गोली लगने से एक अधिकारी घायल हो गया था. घायल अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. इस मुठभेड़ ने सुरक्षा बलों और निवासियों के बीच गहरी सदमे की स्थिति पैदा कर दी है.

शिवगढ़-अस्सर बेल्ट में छिपे विदेशी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़

पीटीआई ने के अनुसार शिवगढ़-अस्सर बेल्ट में छिपे विदेशी आतंकवादियों के एक समूह को ट्रैक करने के लिए एक संयुक्त टीम द्वारा शुरू किए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान घने जंगल वाले इलाके में सुबह करीब 7:30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई. अस्सर में एक नदी में छिपे आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के बाद निकटवर्ती उधमपुर जिले के पटनीटॉप स्थित जंगल से डोडा में घुस आए.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
35.2 ° C
35.2 °
35.2 °
49%
4.1m/s
48%
गुरु
37 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें