🟡 Gold (10g) : ₹ 1,20,535.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,54,908.92 💵 USD / INR : ₹ 94.69 📈 Sensex : 75,692.78 (1.66%) 📊 Nifty 50 : 23,440.80 (1.68%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,20,535.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,54,908.92 💵 USD / INR : ₹ 94.69 📈 Sensex : 75,692.78 (1.66%) 📊 Nifty 50 : 23,440.80 (1.68%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : दीपावली-छठ पर बाईपास थाना अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात होगी विशेष पुलिस बल

Bhagalpur Bypass Police Peace Committee Meeting : दीपावली और छठ को लेकर बाईपास थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी तेज कर दी है. सोमवार को शांति समिति की बैठक में भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष पुलिस बल की तैनाती और पूजा पंडालों व घाटों की सुरक्षा पर चर्चा हुई. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने पूजा समितियों को जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

Bhagalpur : दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाईपास थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है. पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सोमवार को बाईपास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार ने की.

बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली और छठ के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. वहीं, असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी.

भागलपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, लाजपत पार्क से शुरू हुई ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

उन्होंने पूजा समितियों को पंडालों और छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन यंत्र रखने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. छठ घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा.

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने पर्व के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव रखे. सभी ने दीपावली और छठ को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया.

इस मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-
वोट चोरी के आरोपों से घिरी सरकार पर कांग्रेस का हमला, कुमार जयमंगल ने उठाए सवाल
झालमुढ़ी बेचकर पिता ने पूरा किया बेटे का सपना, प्रिंस कुमार का भारतीय टीम में चयन
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
89%
2.4m/s
0%
मंगल
30 °
बुध
30 °
गुरु
30 °
शुक्र
30 °
शनि
29 °

अन्य खबरें

विज्ञापन