[hc24_market]
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर के 4 हाईवे पर अब मुफ्त सफर नहीं, 5 जगहों पर लगेगा ई-टोल; 8.87 करोड़ की निविदा जारी

Bhagalpur State Highway Toll : भागलपुर और आसपास के चार स्टेट हाईवे पर पहली बार टोल टैक्स वसूली की तैयारी शुरू हो गई है. अकबरनगर-अमरपुर, भागलपुर-बांका, घोघा-पंजवारा और देवघर-सुल्तानगंज रोड पर पांच स्थानों पर ई-टोल सिस्टम लगाया जाएगा. इसके लिए 8.87 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हुआ है और तकनीकी बिड 11 नवंबर को खुलेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur State Highway Toll : भागलपुर और आसपास के चार स्टेट हाईवे पर पहली बार टोल टैक्स वसूली की तैयारी शुरू हो गई है. अकबरनगर-अमरपुर, भागलपुर-बांका, घोघा-पंजवारा और देवघर-सुल्तानगंज रोड पर पांच स्थानों पर ई-टोल सिस्टम लगाया जाएगा. इसके लिए 8.87 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हुआ है और तकनीकी बिड 11 नवंबर को खुलेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur State Highway Toll : भागलपुर और आसपास के चार स्टेट हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए अब सफर का खर्च बढ़ने वाला है. अब तक इन सड़कों पर बिना टोल टैक्स दिए आवागमन होता था, लेकिन जल्द ही यहां इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है. अकबरनगर-अमरपुर, भागलपुर-बांका, घोघा-पंजवारा और देवघर-सुल्तानगंज रोड पर पांच स्थानों पर ई-टोल प्लाजा बनाए जाएंगे. बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) ने इसके लिए 8.87 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है.

पांच जगहों पर अलग-अलग लेन में होगी टोल वसूली

इस योजना में चार स्टेट हाईवे के पांच स्थान शामिल किए गए हैं. इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही के अनुसार दो से चार लेन में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) सिस्टम स्थापित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-मालदा से शकूरबस्ती के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर समेत इन 8 स्टेशनों पर होगा ठहराव
  • अकबरनगर-अमरपुर रोड (SH-85): यहां एक स्थान पर दोनों तरफ एक-एक लेन में टोलिंग सिस्टम लगेगा. कुल दो लेन में व्यवस्था होगी.
  • भागलपुर-बांका रोड (SH-25): इस मार्ग पर एक चयनित स्थान पर दो लेन में ईटीसी सिस्टम स्थापित किया जाएगा.
  • घोघा-पंजवारा रोड (SH-84): यहां एक स्थान पर चार लेन में टोल कलेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा.
  • देवघर-सुल्तानगंज रोड (SH-22): इस मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर दो-दो लेन में टोल वसूली की व्यवस्था बनेगी.

टोल देने के लिए नहीं रुकना होगा, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से होगी वसूली

इन सड़कों पर टोल वसूली के लिए पारंपरिक पर्ची काटने की व्यवस्था नहीं होगी. इसके बजाय इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) सिस्टम के जरिए टैक्स लिया जाएगा. इसका उद्देश्य वाहनों को टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में लगने से बचाना है.

इसे भी पढ़ें-फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, बोले- अब आगे समझौता नहीं होना चाहिए

8.87 करोड़ के टेंडर में एजेंसी को मिलेगी पूरी जिम्मेदारी

BSRDCL ने ई-टोल व्यवस्था लागू करने के लिए 8.87 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है. इसके तहत सिस्टम इंटीग्रेटर एजेंसी का चयन किया जाएगा. एजेंसी ईटीसी सिस्टम का डिजाइन तैयार करने, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और सॉफ्टवेयर एकीकरण का काम करेगी. सिस्टम शुरू होने के बाद इसके सुचारू संचालन और नियमित मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी उसी एजेंसी की होगी.

एजेंसी चयन की प्रक्रिया के तहत तकनीकी बिड 11 नवंबर को खोली जाएगी. इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. योजना लागू होने पर इन चारों स्टेट हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान करना होगा.

इसे भी पढ़ें-
वोट चोरी के आरोपों से घिरी सरकार पर कांग्रेस का हमला, कुमार जयमंगल ने उठाए सवाल
झालमुढ़ी बेचकर पिता ने पूरा किया बेटे का सपना, प्रिंस कुमार का भारतीय टीम में चयन
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
61%
3.9m/s
41%
बुध
26 °
गुरु
30 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन