विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : बाइक पुलिया के पास मिली, झाड़ी में मिला शव; 18 साल के डीजे संचालक की हत्या से सनसनी

Bhagalpur Murder : भागलपुर के अकबरनगर में 18 वर्षीय डीजे संचालक दुर्गेश कुमार का शव गुरुवार सुबह झाड़ी से बरामद हुआ. परिजनों का आरोप है कि गांव के तीन दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे. पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur Murder : भागलपुर के अकबरनगर में 18 वर्षीय डीजे संचालक दुर्गेश कुमार का शव गुरुवार सुबह झाड़ी से बरामद हुआ. परिजनों का आरोप है कि गांव के तीन दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे. पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur Murder : भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय डीजे संचालक दुर्गेश कुमार की हत्या से सनसनी फैल गई है. गौरीपुर गांव से अपहृत दुर्गेश का शव गुरुवार सुबह भवनाथपुर बगीचा के पास सड़क किनारे झाड़ी से बरामद किया गया. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान गौरीपुर निवासी मनोज राय के पुत्र के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर सदर अस्पताल में हड्डी के मरीजों की सर्जरी अटकी, ओटी बंद; मरम्मत की तारीख भी तय नहीं

परिजनों के मुताबिक, गांव के ही तीन दोस्त दुर्गेश को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे. इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने अकबरनगर थाना पहुंचकर अपहरण का मामला दर्ज कराया.

पहले मिली बाइक, फिर झाड़ी में बरामद हुआ शव

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने देर रात एक पुलिया के पास दुर्गेश की बाइक बरामद की. इसके बाद गुरुवार सुबह भवनाथपुर बगीचा के पास सड़क किनारे झाड़ी से उसका शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल पर एसएफएल टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में थानेदार-दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानिए पूरी वजह

तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप, हिरासत में संदिग्ध

दुर्गेश की मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही तीन दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
21.7 ° C
21.7 °
21.7 °
83%
2.6m/s
0%
गुरु
21 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन