विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Election 2025: आरा में पीएम मोदी का भोजपुरिया तड़का, बोले– RJD ने धमकी के बल पर छीना सीएम पद

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आरा पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी जनसभा को संबोधित किया. रैली की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे माता आरण्य देवी और वीर कुंवर सिंह की धरती को नमन करते हैं. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आरा पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. रैली की शुरुआत पीएम मोदी ने भोजपुरी में करते हुए की. उन्होंने कहा, “हम माता आरण्य देवी के चरण में प्रणाम करत बानी, अउर वीर कुंवर सिंह के धरती पर आप सबके अभिनंदन करत बानी।” इस दौरान उन्होंने महागठबंधन और आरजेडी पर तीखा हमला बोला.

महागठबंधन के वादों को बताया ‘धोखा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए का संकल्प पत्र विकास की दिशा में है — इसमें रोजगार, शिक्षा और सिंचाई जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया है. जबकि महागठबंधन का घोषणापत्र केवल दिखावे और छलावा से भरा है. उन्होंने कहा, “जिन्होंने बिहार को अंधेरे में धकेला, वही अब सपनों की बात कर रहे हैं. लेकिन बिहार की जनता सब जानती है.”

इसे भी पढ़ें-पटना में आज पीएम मोदी का रोड शो, 5000 जवान तैनात; कई रास्ते बंद, सुरक्षा अलर्ट

‘धमकी से तय हुआ सीएम उम्मीदवार’

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि नामांकन की आखिरी तारीख से पहले महागठबंधन में जबरदस्त खींचतान चली. कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीएम चेहरे को लेकर जमकर तनातनी हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी ने दबाव बनाकर, डर दिखाकर मुख्यमंत्री का चेहरा तय करवाया. मोदी ने कहा, “राजद ने धमकी और गुंडागर्दी के सहारे यह पद छीना है।”

‘कांग्रेस-राजद में गहराती दरार’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अब महागठबंधन में दरार खुलकर सामने आ चुकी है. कांग्रेस की न तो घोषणापत्र में सुनी गई, न ही चुनाव प्रचार में. उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार को फिर से अराजकता में लौटने न दें. “एक ओर एनडीए का सुशासन है, दूसरी तरफ राजद का कुशासन,” उन्होंने कहा.

इसे भी पढ़ें-

पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार; कहा– जो बिहारियों को गाली देते हैं, उन्हीं को मंच दे रही है कांग्रेस

CM नीतीश का विपक्ष पर वार; बोले– कभी बिहारी कहलाना अपमान था, आज विकास बिहार की नई पहचान है

पीएम मोदी 6 नवंबर को भागलपुर में करेंगे जनसभा

टिकारी में NDA उम्मीदवार के काफिले पर हमला, 9 गिरफ्तार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में माइक्रो ऑब्जर्वरों का रैंडमाइजेशन पूरा, 148 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
38.6 ° C
38.6 °
38.6 °
37%
2m/s
100%
मंगल
37 °
बुध
39 °
गुरु
33 °
शुक्र
37 °
शनि
39 °

अन्य खबरें