PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी-अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Congress Protest: छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के निकट धरने पर बैठ गए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए और सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया.

दिल्ली : छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी, पीएम मोदी को बताया युवा-विरोधी

राहुल बोले- देश से माफी मांगें प्रधानमंत्री, अमित शाह भी दें इस्तीफा

धरना शुरू होने से पहले राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. राहुल ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी छात्रों की पिटाई की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना चाहिए.

प्रियंका का आरोप- छात्रों की आवाज संसद में भी दबाई जा रही

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष को संसद में छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि यह सदन उन्हीं युवाओं का है, जिन पर सरकार लाठी चला रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है. उन्होंने मांग की कि छात्रों की बात सुनी जाए और शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लिया जाए.

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हिंसा, 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल

Congress Protest: पीएमओ के राज्य मंत्री ने धरना खत्म करने का किया आग्रह

धरना स्थल पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे. उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास के निकट चल रहे प्रदर्शन को समाप्त करने का आग्रह किया. हालांकि कांग्रेस नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में ले लिया. इस पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जब सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

संसद में मुद्दा उठाने नहीं देने का आरोप

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन और मणिक्कम टैगोर ने आरोप लगाया कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा संसद में उठाने की कोशिश की गई, लेकिन विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं दिया गया. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री संसद में विपक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं हैं, इसलिए सांसदों को अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री आवास तक आना पड़ा.

कांग्रेस ने रखीं ये प्रमुख मांगें

कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, छात्रों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, दिल्ली पुलिस की भूमिका की जांच और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जवाबदेही तय करने की मांग की. नेताओं का आरोप है कि उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति भी नहीं दी गई और विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसदों को हिरासत में ले लिया गया.

इसे भी पढ़ें-

E20 पेट्रोल से कम हो रहा माइलेज? नितिन गडकरी ने बताया सही तरीका, बोले- आम लोग खुद नहीं कर सकते जांच
भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया बड़ा अपडेट

बिहार के भागलपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर चार हजार घूस लेते JE धराया

Bhagalpur Vigilance Raid: बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत लेने का खेल मंगलवार को उस समय बेनकाब हो गया, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने तिलकामांझी विद्युत सब डिविजन के नार्थ सेक्शन के जूनियर इंजीनियर (जेई) अमित कुमार और तकनीशियन सौरभ कुमार को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. नौलखा कोठी परिसर में हुई इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया. दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पटना ले जाया गया.

शिकायत पहुंची पटना, फिर बिछाया गया जाल

मामले की शुरुआत खंजरपुर स्थित सहदेव अपार्टमेंट निवासी संतोष कुमार की शिकायत से हुई. उन्होंने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था. आरोप है कि कनेक्शन जारी करने के बदले जेई अमित कुमार ने चार हजार रुपये की मांग की. संतोष कुमार ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से कर दी.

भागलपुर में कोरोना का दूसरा मरीज मिला, संक्रमित बुजुर्ग की बेटी भी पॉजिटिव

शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने पहले पूरे मामले का सत्यापन कराया. जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई. तय रणनीति के तहत मंगलवार को नौलखा कोठी परिसर स्थित मेडिकल पावर सब स्टेशन में जाल बिछाया गया.

बिहार के भागलपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर चार हजार घूस लेते JE धराया Bhagalpur Vigilance Raid 2
जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार कर ले जाती विजिलेंस की टीम.

रुपये हाथ में आते ही टीम ने दबोच लिया

जैसे ही रिश्वत की रकम सौंपी गई, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेई अमित कुमार और तकनीशियन सौरभ कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया. कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि शिकायत का सत्यापन सही पाया गया था. उसी आधार पर ट्रैप की कार्रवाई की गई और दोनों आरोपितों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.

भागलपुर में बदले गंगा के तेवर, 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर; जानिए ताजा स्थिति

तकनीशियन के जरिए चल रहा था वसूली का नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि जेई अमित कुमार सीधे पैसे लेने से बचता था. आरोप है कि वह अपने तकनीशियन सौरभ कुमार के माध्यम से उपभोक्ताओं से रुपये मंगवाता था. बरारी निवासी सौरभ विभिन्न कार्यों के लिए उपभोक्ताओं से संपर्क करता, रकम तय करता और वसूली करता था. निगरानी की जांच इसी कड़ी तक पहुंची और दोनों एक साथ गिरफ्त में आ गए.

कई अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

पूरी ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने किया. उनके साथ निरीक्षक संतोष कुमार, निरीक्षक गणेश कुमार समेत कई अधिकारी और जवान शामिल थे. कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया ताकि आरोपितों को भनक न लग सके.

पहले भी विवादों में रह चुका है जेई

गिरफ्तार जेई अमित कुमार का नाम इससे पहले भी सुर्खियों में आ चुका है. करीब चार वर्ष पहले बांका जिले के कटोरिया में पदस्थापित रहने के दौरान वह शराब के नशे में गिरफ्तार हुआ था. उस समय बिजली विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था और निलंबन अवधि में कहलगांव अनुमंडल कार्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया था. बाद में विभाग ने उसे सेवा में बहाल कर भागलपुर के तिलकामांझी नार्थ सेक्शन में पदस्थापित कर दिया.

गिरफ्तारी के बाद बोला- मुझे फंसाया गया

गिरफ्तारी के बाद जेई अमित कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है. हालांकि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का कहना है कि शिकायत के सत्यापन के बाद पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए ट्रैप किया गया और दोनों आरोपितों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें-जमुनिया नाला पर आकार ले रहा 11 करोड़ का पुल, 40 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Aaj Ka Rashifal 21 July : आज किस राशि की खुलेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अच्छे संकेत लेकर आया है. किसी को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तो किसी के व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. वहीं कुछ राशियों को पारिवारिक मामलों में खुशखबरी मिल सकती है.

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल.

मेष: नेतृत्व क्षमता दिलाएगी सफलता

आज कार्यक्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा. नई जिम्मेदारियां आपको सफलता की ओर ले जा सकती हैं. कारोबार में नई योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा. परिवार में सम्मान बढ़ेगा और किसी करीबी की उपलब्धि से खुशी मिलेगी.

शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल

वृषभ: आर्थिक योजनाओं से मिलेगा फायदा

आज धैर्य और व्यावहारिक सोच आपके लिए फायदेमंद रहेगी. आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में आपकी राय अहम रहेगी. स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम करें.

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: मिथुन: पुराने संपर्क से मिल सकता है बड़ा अवसर

आज आपकी रचनात्मक सोच और बेहतर संवाद शैली आपको आगे बढ़ाएगी. मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षा और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है. किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.

शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा

कर्क: जिम्मेदारियों से बढ़ेगा विश्वास

आज परिवार और भविष्य की योजनाओं पर अधिक ध्यान रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और जिम्मेदारी वरिष्ठों का भरोसा जीत सकती है. व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें.

शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद

सिंह: बढ़ेगा मान-सम्मान

सामाजिक और पेशेवर जीवन में आपकी छवि मजबूत होगी. नेतृत्व क्षमता के कारण नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में पहचान मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

कन्या: समय प्रबंधन दिलाएगा सफलता

आज आपकी सूझबूझ और समय का सही उपयोग कई महत्वपूर्ण काम पूरे करा सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. व्यापारियों को आय और खर्च में संतुलन बनाने का लाभ मिलेगा. योग और नियमित दिनचर्या अपनाएं.

शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा

तुला: रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

आज रचनात्मक सोच नई उपलब्धियों का रास्ता खोल सकती है. कला, डिजाइन और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा. परिवार में आपसी संवाद बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी.

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक: रणनीति दिलाएगी बढ़त

आज आपकी गंभीर सोच और रणनीति आपको प्रतिस्पर्धा में आगे रखेगी. अनुसंधान, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं. परिवार की किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है.

शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: मैरून

धनु: नई राहें खुलेंगी

उच्च शिक्षा, यात्रा और विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. नए अवसर मिलने के योग हैं. परिवार के साथ धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला

पूजा की भस्म को भूलकर भी कूड़ेदान में न फेंकें, जानें क्या है सही तरीका

मकर: अनुशासन बनेगा ताकत

आज आपकी कार्यशैली और अनुशासन आपको नई जिम्मेदारियां दिला सकते हैं. आर्थिक मामलों में दीर्घकालिक योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं. सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में फायदा देगा.

शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला

कुंभ: नए आइडिया दिलाएंगे पहचान

आज आपकी आधुनिक सोच और नए प्रयोग आपको अलग पहचान दिला सकते हैं. तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. मित्रों के साथ नई योजना पर काम शुरू हो सकता है.

शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: आसमानी

मीन: रचनात्मकता से बनेंगे काम

आज आपका अंतर्ज्ञान सही फैसले लेने में मदद करेगा. कला, साहित्य और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. परिवार में पुराने रिश्तों में फिर से मिठास लौट सकती है.

शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: बैंगनी

इसे भी पढ़ें-इस दिन की ये 5 गलतियां डाल सकती हैं असर, गुरुवार को रखें खास सावधानी

Disclaimer : यह राशिफल स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.

पोषण का खजाना है यह पाउडर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी डिमांड

Moringa Powder Benefits: बदलती जीवनशैली के बीच लोग अब ऐसे सुपरफूड्स की तलाश में हैं, जो शरीर को भरपूर पोषण देने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करें. मोरिंगा पाउडर भी ऐसा ही एक सुपरफूड माना जाता है. इसे सहजन (ड्रमस्टिक) के पेड़ की सूखी पत्तियों से तैयार किया जाता है. इसमें विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे हेल्दी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा माना जाता है. आइए जानते हैं, मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं.

माफी कब बनती है बड़प्पन और कब कमजोरी? जानिए चाणक्य की नीति

शरीर को देता है भरपूर पोषण

    मोरिंगा पाउडर में विटामिन A, C और E के अलावा कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. यदि आपकी डाइट में पोषण की कमी है, तो संतुलित आहार के साथ सीमित मात्रा में मोरिंगा पाउडर शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

    Moringa Powder Benefits: इम्यूनिटी मजबूत बनाने में करता है मदद

      मौसम बदलने पर बार-बार बीमार पड़ने की समस्या कई लोगों में देखी जाती है. मोरिंगा पाउडर में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. इससे शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए अधिक तैयार रहता है.

      पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

        अगर आपको कब्ज, गैस या अपच जैसी परेशानियां रहती हैं, तो मोरिंगा पाउडर लाभदायक साबित हो सकता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक हल्का एवं संतुष्ट महसूस कराने में सहायक होता है.

        पूरियां तलने के बाद बचा तेल फेंकने की न करें गलती, घर के इन 5 कामों में आएगा बड़े काम

        वजन घटाने में भी हो सकता है सहायक

          वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी मोरिंगा पाउडर एक अच्छा विकल्प माना जाता है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे लंबे समय तक भूख कम लगती है. हालांकि, केवल मोरिंगा का सेवन करने से वजन कम नहीं होगा. इसके साथ संतुलित आहार और नियमित व्यायाम भी जरूरी है.

          त्वचा और बालों को भी मिल सकता है फायदा

            मोरिंगा में मौजूद विटामिन A, C और E त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से त्वचा की रक्षा करने में सहायक हो सकते हैं. वहीं, इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को पोषण देने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में भी मददगार माने जाते हैं.

            Disclaimer : मोरिंगा पाउडर पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में और संतुलित आहार के साथ ही लेना चाहिए. यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, गर्भवती हैं या नियमित दवाएं ले रहे हैं, तो इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें.

            इसे भी पढ़ें-

            नया मकान बनवाने की तैयारी है? निर्माण शुरू करने से पहले इन 5 बातों पर जरूर करें विचार
            बच्चे के लिए चुनें ऐसा नाम, जो सफलता और उपलब्धि का प्रतीक बने
            टिफिन लौटेगा खाली, बच्चों को खूब पसंद आएगा आलू-चीज सैंडविच

            बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर का नया सिस्टम लागू, अंकों से मिलेगा पसंदीदा जिला; जानें पूरा फॉर्मूला

            Bihar Teacher Transfer News: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया अब पूरी तरह अंक आधारित और ऑनलाइन होने जा रही है. शिक्षा विभाग ने 100 अंकों पर आधारित नई API संचालित ऑनलाइन ट्रांसफर व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है. इस व्यवस्था में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षकों को पहले तबादले का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाएगी.

            गंभीर बीमारी वाले शिक्षकों को मिलेंगे 20 अंक

            नई व्यवस्था के तहत गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षकों को सीधे 20 अंक दिए जाएंगे. वहीं, यदि दो शिक्षकों के कुल अंक समान होते हैं तो अधिक उम्र वाले शिक्षक को प्राथमिकता मिलेगी. शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे जरूरतमंद शिक्षकों को पहले राहत मिल सकेगी.

            Bihar Teacher Transfer News: दिव्यांग, महिला और पति-पत्नी शिक्षकों को भी मिलेगा लाभ

            शिक्षा विभाग की ओर से तय मानकों के अनुसार दिव्यांग शिक्षकों को 15 अंक दिए जाएंगे. महिला शिक्षकों को 10 अंक मिलेंगे. इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत शिक्षक दंपतियों को भी 10 अंकों का लाभ मिलेगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें एक-दूसरे के करीब तैनाती मिल सके.

            भागलपुर में AI यूनिवर्सिटी समेत 10 बड़े फैसलों पर मुहर, साइबर अपराध और पेपर लीक पर भी सरकार सख्त

            सेवा अनुभव के आधार पर भी जुड़ेंगे अंक

            तबादला प्रक्रिया में केवल विशेष परिस्थितियों को ही नहीं, बल्कि सेवा अनुभव को भी महत्व दिया जाएगा. 31 मार्च तक की सेवा अवधि के आधार पर प्रत्येक वर्ष के लिए एक अंक जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही शिक्षक की वर्तमान तैनाती के आधार पर भी अंक निर्धारित किए जाएंगे.

            पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन और पारदर्शी

            शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल सत्यापन के माध्यम से ऑनलाइन संचालित होगी. इससे तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या पक्षपात की संभावना काफी कम हो जाएगी. उन्होंने कहा कि रिक्त पदों के आधार पर पोस्टिंग होने से स्कूलों में शिक्षकों का संतुलित वितरण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा.

            बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया, पैर में गोली लगने के बाद हुआ गिरफ्तार

            सिफारिश नहीं, अब अंकों के आधार पर होगा ट्रांसफर

            नई व्यवस्था लागू होने के बाद शिक्षकों का तबादला सिफारिश के बजाय तय मानकों और प्राप्त अंकों के आधार पर होगा. इससे जरूरतमंद शिक्षकों को प्राथमिकता मिलने के साथ शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और अंक तथा तबादले की स्थिति शिक्षकों को उनके डिजिटल प्रोफाइल पर उपलब्ध कराई जाएगी.

            इसे भी पढ़ें-

            नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
            पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
            NEET पेपर लीक पर युवा राजद का हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

            आज हेमंत सरकार की कैबिनेट बैठक, मानसून सत्र समेत कई बड़े फैसलों के आसार

            Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड सरकार की अहम कैबिनेट बैठक मंगलवार दोपहर तीन बजे प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी. बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र की तारीख तय करने समेत शिक्षा, पेयजल और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. ऐसे में सरकार के फैसलों पर सभी की नजर टिकी हुई है.

            मॉनसून सत्र बुलाने पर लग सकती है मुहर

            सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है. हालांकि सोमवार देर शाम तक यह प्रस्ताव औपचारिक रूप से कैबिनेट विभाग के पास नहीं पहुंचा था. यदि बैठक से पहले प्रस्ताव विभाग को मिल जाता है तो कैबिनेट इसकी मंजूरी देकर सत्र की तारीख और अवधि तय कर सकती है. आगामी सत्र में कई अहम विधेयकों और सरकारी कामकाज पर चर्चा होने की संभावना है.

            रांची : अब तीन साल से ज्यादा एक जगह नहीं जमे रहेंगे लिपिक, तबादला होगा तय; प्रमोशन के नियम भी बदले

            गंभीर बीमार छात्रों को मिल सकती है बड़ी राहत

            बैठक में थैलेसीमिया समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित विद्यार्थियों के लिए भी अहम फैसला लिया जा सकता है. सरकार ऐसे छात्रों के लिए 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति की शर्त खत्म करने पर विचार कर रही है. बीमारी के कारण नियमित इलाज कराने वाले छात्रों को अक्सर कक्षाओं से अनुपस्थित रहना पड़ता है. प्रस्ताव मंजूर होने पर उन्हें पढ़ाई जारी रखने में बड़ी राहत मिलेगी.

            जल जीवन मिशन 2.0 को मिल सकती है मंजूरी

            कैबिनेट के एजेंडे में जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल हो सकता है. राज्य सरकार ने 2 जून 2026 को केंद्र सरकार के साथ इस योजना के लिए समझौता किया था. योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और टिकाऊ पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना तथा सामुदायिक जल प्रबंधन को बढ़ावा देना है.

            रिम्स में सिर्फ 475 रुपये में होगी HLA-B27 जांच, निजी लैब की तुलना में 90% तक कम खर्च

            दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा

            कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े करीब दो दर्जन प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है. इनमें प्रशासनिक, वित्तीय और विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव शामिल रहेंगे. कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी सरकार अहम निर्णय ले सकती है.

            बैठक के फैसलों पर रहेगी सबकी नजर

            राज्य सरकार की इस कैबिनेट बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासकर विधानसभा के मॉनसून सत्र, गंभीर बीमार छात्रों को मिलने वाली संभावित राहत और जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर होने वाले फैसलों पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों के साथ आम लोगों की भी नजर रहेगी. बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी जाएगी.

            इसे भी पढ़ें-झारखंड औद्योगिक नीति का ड्राफ्ट तैयार, 1 लाख करोड़ का निवेश और 25 हजार नौकरियों का लक्ष्य

            दिल्ली में आज फिर CJP का संसद मार्च, अभिजीत दीपके बोले-नहीं थमेगा आंदोलन

            CJP Sansad March : संसद मार्च को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव के बाद आंदोलन थमता नहीं दिख रहा है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार देर रात साफ कर दिया कि प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा.

            जंतर-मंतर पर दोबारा बनाया अस्थायी मंच

            सोमवार को दिल्ली पुलिस की ओर से पहले से तैयार किए गए अस्थायी मंच को हटाए जाने के बाद CJP कार्यकर्ता दोबारा जंतर-मंतर पहुंच गए. यहां उन्होंने फिर से टेंट लगाया, अस्थायी मंच तैयार किया और प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं और अपनी मांगों के लिए आंदोलन जारी रखेंगे.

            दिल्ली : छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी, पीएम मोदी को बताया युवा-विरोधी

            ‘मंगलवार को भी संसद की ओर करेंगे मार्च’

            इंडिया टुडे डिजिटल से बातचीत में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च निकाला जाएगा. उन्होंने मंच से कहा, “हम जंतर-मंतर का प्रदर्शन स्थल छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा.”

            6 जून से जंतर-मंतर पर चल रहा धरना

            CJP के कार्यकर्ता पिछले 6 जून से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. उनकी प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है. इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इसी स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया था.

            दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हिंसा, 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल

            बारिश भी नहीं डिगा सकी प्रदर्शनकारियों का हौसला

            दिल्ली में बारिश के बीच भी प्रदर्शन जारी रहा. अभिजीत दीपके पार्टी नेताओं के साथ मानव श्रृंखला की अगली कतार में खड़े रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे. खराब मौसम के बावजूद प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं दिखा.

            आगे की रणनीति पर होगी घोषणा

            जंतर-मंतर पर मौजूद CJP नेताओं ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि अगले संसद मार्च की रणनीति पर बैठक चल रही है और जल्द ही पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

            इसे भी पढ़ें-

            E20 पेट्रोल से कम हो रहा माइलेज? नितिन गडकरी ने बताया सही तरीका, बोले- आम लोग खुद नहीं कर सकते जांच
            भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया बड़ा अपडेट

            भागलपुर में AI यूनिवर्सिटी समेत 10 बड़े फैसलों पर मुहर, साइबर अपराध और पेपर लीक पर भी सरकार सख्त

            Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े कुल 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना से लेकर वनरक्षी भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण, आंगनबाड़ी पोषण योजना, विशेष यूनिफॉर्म, जेल कानून और साइबर अपराध पर सख्ती जैसे कई बड़े फैसले लिए गए.

            भागलपुर में खुलेगा AI और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय

            कैबिनेट ने भागलपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी. यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंप्यूटर साइंस और नई तकनीकों से जुड़े विषयों में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा.

            बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

            मुजफ्फरपुर में बनेगा वास्तुकला एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय

            मुजफ्फरपुर के एमआईटी कैंपस में शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बिहार विधानसभा में विधेयक लाने को भी मंजूरी मिल गई. इस विश्वविद्यालय में वास्तुकला, सिविल इंजीनियरिंग, रिसर्च, इनोवेशन और बहुविषयक शिक्षा पर विशेष फोकस रहेगा.

            इसके साथ ही राज्य में विषय आधारित उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों की स्थापना का रास्ता भी साफ हो गया है. कैबिनेट ने बिहार विशेष विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 के प्रारूप को मंजूरी दी, जिसके तहत अलग-अलग विषयों पर विशेष विश्वविद्यालय खोले जा सकेंगे.

            बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय कानून में संशोधन

            कैबिनेट ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी मंजूरी दी. संशोधन के तहत कुलपति के कार्यकाल सहित विश्वविद्यालय के प्रशासनिक प्रावधानों में कई बदलाव किए जाएंगे.

            आंगनबाड़ी पोषण योजना 2.0 को मंजूरी

            समाज कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर सक्षम आंगनबाड़ी पोषण 2.0 योजना को मंजूरी दी गई. इसके तहत छह महीने से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और कुपोषित बच्चों को रेडी-टू-ईट पूरक पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा.

            542 आदर्श विद्यालयों के छात्रों को मिलेगी विशेष यूनिफॉर्म

            राज्य के 542 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले छात्रों को विशेष यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना पर हर वर्ष लगभग 221 करोड़ रुपये खर्च होंगे. प्रति छात्र 6 हजार रुपये की लागत से पोशाक, बेल्ट, जूते, मोजे, हाफ स्वेटर, टोपी, बंडी, ब्लेजर और बैग जीविका के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे.

            वनरक्षी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

            पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रस्ताव पर बिहार अवर वन सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई. इसके बाद पूर्व सैनिकों यानी अग्निवीरों को वनरक्षी भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.

            चिकित्सा पदाधिकारियों के 26 नए पद सृजित होंगे

            स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर अत्यंत पिछड़ा वर्ग से जुड़े न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों के 26 सुपरन्यूमेरेरी पद सृजित करने की मंजूरी भी कैबिनेट ने दे दी.

            जेल कानून और अपराध नियंत्रण कानून में बड़े बदलाव

            कैबिनेट ने बिहार कारा एवं सुधारात्मक सेवा विधेयक, 2026 और बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी मंजूरी दी. नए जेल कानून में आधुनिक सुधारात्मक सेवाओं को शामिल किया गया है. वहीं अपराध नियंत्रण कानून में साइबर अपराध, डिजिटल तकनीक और बदलते अपराध के तरीकों को ध्यान में रखते हुए संशोधन किए गए हैं.

            सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और पेपर लीक पर होगी सख्ती

            बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत इंटरनेट मीडिया पर गाली-गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग या किसी व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में छह महीने से एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया गया है.

            सरकार ने परीक्षा पेपर लीक को भी इस संशोधन के दायरे में शामिल किया है. पेपर लीक के मामलों में भी छह महीने से एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया जा रहा है, ताकि परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके.

            सरकार का कहना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, आर्थिक गतिविधियों, विज्ञान एवं तकनीक के विस्तार और डिजिटल सेवाओं पर बढ़ती निर्भरता के कारण अपराध का स्वरूप बदल रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए कानूनों में संशोधन किए जा रहे हैं, ताकि साइबर अपराध, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध और अन्य नए अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

            इसे भी पढ़ें-

            नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
            पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
            NEET पेपर लीक पर युवा राजद का हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

            दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हिंसा, 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल

            CJP Protest March: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान सोमवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया. प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने का दावा किया है.

            दिल्ली : छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी, पीएम मोदी को बताया युवा-विरोधी

            दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हिंसा में पुलिस और पैरामिलिट्री बल के जवान भी घायल हुए हैं. घायलों में आईपीएस और DANIPS अधिकारियों समेत करीब 10 अधिकारी शामिल हैं. पुलिस ने मामले में कई एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अलग-अलग स्थानों से कई प्रदर्शनकारियों और हिंसा में शामिल लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा वीडियो फुटेज की जांच कर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सके.

            बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद बढ़ा टकराव

            पुलिस के अनुसार, सोमवार को हजारों प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च कर रहे थे. इसी दौरान कथित तौर पर बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की गई. इसके बाद संसद मार्ग के पास सुरक्षाबलों ने भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े.

            हालांकि पुलिस कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे. इस मार्च में दिल्ली के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में छात्र और आम लोग शामिल हुए. कई प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें पहले से ही पुलिस कार्रवाई की आशंका थी, लेकिन वे विरोध प्रदर्शन जारी रखने के इरादे से पहुंचे थे.

            पथराव और आगजनी से बिगड़ा माहौल

            मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर पत्थरबाजी करने का आरोप है. वहीं कई स्थानों पर पुलिस के वाहनों में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया. हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

            गीतांजलि एग्मो से मारपीट के आरोपों पर आमने-सामने CJP और पुलिस

            घटना के बाद CJP ने आरोप लगाया कि संसद मार्च के दौरान सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि एग्मो के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की. पार्टी का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान 12 वर्षीय एक बच्ची समेत 40 से 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए.

            वहीं, दिल्ली पुलिस ने गीतांजलि एग्मो के साथ मारपीट या हमला किए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस मामले में भ्रामक जानकारी साझा न करें.

            इधर, CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दावा किया कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने गीतांजलि एग्मो के बाल खींचे और उनके साथ मारपीट की. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है.

            इसे भी पढ़ें-

            E20 पेट्रोल से कम हो रहा माइलेज? नितिन गडकरी ने बताया सही तरीका, बोले- आम लोग खुद नहीं कर सकते जांच
            भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया बड़ा अपडेट

            यूक्रेन में मालवाहक जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीय क्रू की मौत; भारत ने की कड़ी निंदा

            MV Golden Ship Missile Attack : यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज MV GOLDEN LEO पर हुए मिसाइल हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

            विदेश मंत्रालय के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की शाम ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय MV GOLDEN LEO जहाज पर हमला हुआ. उस समय जहाज पर कुल 17 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे. मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में चार भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक भारतीय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है.

            दिल्ली : छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी, पीएम मोदी को बताया युवा-विरोधी

            MV Golden Ship Missile Attack : यूक्रेन स्थित भारतीय मिशन रखे हुए है पूरी नजर

            विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन स्थित भारतीय मिशन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है. मिशन स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है तथा प्रभावित भारतीयों को हर संभव सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

            मंत्रालय ने हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही अस्पताल में भर्ती घायल भारतीय के जल्द और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की है.

            भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना पूरी तरह गलत और निंदनीय है. सरकार ने कहा कि निर्दोष आम नागरिकों, विशेषकर जहाज के क्रू सदस्यों की जान जोखिम में डालना तथा समुद्री नेविगेशन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है. भारत ने ऐसे हमलों की निंदा करते हुए सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करने की अपील की है.

            इसे भी पढ़ें-

            E20 पेट्रोल से कम हो रहा माइलेज? नितिन गडकरी ने बताया सही तरीका, बोले- आम लोग खुद नहीं कर सकते जांच
            भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया बड़ा अपडेट