Patna Crime News: राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम में बुधवार शाम पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर हमला हुआ. बताया जा रहा है कि वह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे, तभी पैदल पहुंचे दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं. अनिल यादव को गोली बांह और पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
इसे भी पढ़ें-पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद थाने पहुंचा पति, पुलिस से कहा- मैंने हत्या कर दी
अपार्टमेंट के बेसमेंट में बैठे थे अनिल यादव
बताया जा रहा है कि वारदात चकराम रोड स्थित एक अपार्टमेंट के नीचे हुई. अनिल कुमार यादव अपार्टमेंट के बेसमेंट में बैठे थे. इसी दौरान पैदल पहुंचे दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए.
उदयन अस्पताल में चल रहा इलाज
गंभीर रूप से घायल अनिल यादव को तत्काल उदयन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में उनके समर्थकों और परिचितों की भीड़ जुट गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.
एसडीओ ने कहा- स्थिति सामान्य, जांच जारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पार्षद पति को गोली लगने की सूचना मिली थी. अस्पताल जाकर डॉक्टरों से बातचीत की गई. पता चला कि अपराधियों ने अनिल कुमार यादव को कुल पांच गोलियां मारी हैं. गोली बांह और पैर में लगी है, जिससे वह घायल हुए हैं.
एसडीओ के अनुसार फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में जांच जारी है और अभी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें-



