इस खबर में क्या है?
Cyclone Alert : बंगाल की खाड़ी में बना मौसम सिस्टम अब चक्रवाती तूफान बनने की स्थिति की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसे लेकर IMD और JTWC की श्रेणी अलग है. संयुक्त टाइफून चेतावनी केंद्र (JTWC) ने इसे चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रखा है, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अभी इसे डीप डिप्रेशन बता रहा है. IMD के मुताबिक सिस्टम 23 सितंबर की रात विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच कलिंगपट्टनम के आसपास तट पार कर सकता है. अगर यह आधिकारिक रूप से चक्रवाती तूफान बनता है तो इसका नाम अर्नब (Arnab) होगा.
इसे भी पढ़ें-कब होगा अगला पंचायत चुनाव? CM सम्राट चौधरी ने परिसीमन पर दिया बड़ा अपडेट
Cyclone Alert : बांग्लादेश ने दिया है ‘अर्नब’ नाम
IMD के मुताबिक अगर यह सिस्टम चक्रवाती तूफान की श्रेणी में पहुंचता है तो इसे अर्नब नाम दिया जाएगा. यह नाम बांग्लादेश की ओर से दिया गया है और उत्तर हिंद महासागर के लिए तय चक्रवात नामों की सूची में शामिल है.
IMD के मुताबिक अभी डीप डिप्रेशन
IMD के अनुसार पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट को पार करने की संभावना है.
लैंडफॉल का क्षेत्र विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्टनम के आसपास बताया गया है. IMD ने इसके डीप डिप्रेशन के रूप में ही तट पार करने की संभावना जताई है.
तट से लेकर बिहार-झारखंड तक बारिश का असर
स्काईमेट वेदर के मुताबिक 23 से 27 सितंबर के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. लैंडफॉल के समय उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में तेज हवा के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है.
तट पार करने के बाद सिस्टम कमजोर होगा, लेकिन बारिश का दायरा मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंच सकता है. छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है.
इसके अलावा बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. 28 से 30 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है.
मलकानगिरी में पहले से तैयारी तेज
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में भारी बारिश और संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. मलकानगिरी के कलेक्टर प्रथमेश अरविंद राजेशिरके के मुताबिक खैरपुट और मथिली ब्लॉक में पहले ही भारी बारिश दर्ज की जा चुकी है और बुधवार शाम से बारिश और तेज होने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें-पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी रात 10 बजे तक खुलेगी, छात्रों को राहत
स्कूल बंद, 220 JCB और ODRAF तैनात
मलकानगिरी में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं. लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए राहत केंद्र तैयार किए गए हैं. सूखा राशन और पका हुआ खाना उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है.
जमीनी स्तर पर बचाव अभियान के लिए 220 JCB तैनात की गई हैं. ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRAF) की टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है. मथिली, गोविंदपल्ली और कालीमेला जैसे इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. प्रशासन का लक्ष्य किसी भी तरह की जनहानि को रोकना है.
इसे भी पढ़ें-



