NEET Re-Exam 2026 : देशभर में आज नीट री-एग्जाम 2026 का आयोजन किया जा रहा है. मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे. परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी और इसके लिए सभी केंद्रों पर विशेष तैयारियां की गई हैं.
परीक्षा से पहले एजेंसी ने जारी किया संदेश
परीक्षा शुरू होने से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. एजेंसी ने उम्मीदवारों से परीक्षा के दौरान संयम बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही छात्रों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं.
समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह
NTA ने कहा है कि सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की भी सलाह दी गई है.
नियमों का पालन करना होगा जरूरी
एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की पूरी व्यवस्था रहेगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा सकती है.
लाखों उम्मीदवारों की निगाहें परीक्षा पर
नीट री-एग्जाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी उत्साह और उत्सुकता देखी जा रही है. परीक्षा के जरिए लाखों अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का सपना पूरा करने की कोशिश करेंगे.
खबर अपडेट की जा रही है…
इसे भी पढ़ें-

