Hindi Diwas Essay in Hindi: 14 सितंबर को हिंदी दिवस के मौके पर स्कूलों और कॉलेजों में निबंध लेखन, भाषण और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. ऐसे में छोटे बच्चों से लेकर मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों तक के लिए अपनी बात आसान और प्रभावी तरीके से रखना जरूरी होता है. कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए हिंदी दिवस पर 10 ऐसी आसान लाइनें दी जा सकती हैं, जिन्हें याद करना और बोलना सरल है.
बैंक ऑफ इंडिया में निकली 205 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक पूरी डिटेल
वहीं मिडिल और हाई स्कूल के छात्र करीब 250 शब्दों में हिंदी दिवस पर निबंध लिख सकते हैं. इसमें हिंदी दिवस मनाने की वजह, 14 सितंबर 1949 का महत्व, हिंदी के दैनिक जीवन और इंटरनेट में बढ़ते इस्तेमाल तथा अपनी भाषा के प्रति सम्मान जैसे बिंदुओं को शामिल किया जा सकता है. भाषण या निबंध के अंत में असरदार नारे भी प्रस्तुति को बेहतर बना सकते हैं.
छोटे बच्चों के लिए हिंदी दिवस पर 10 आसान लाइनें
कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए ये 10 लाइनें याद करने और बोलने में आसान हैं:
- हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है.
- 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला था.
- हिंदी हमारी मातृभाषा है और यह हमें आपस में जोड़ती है.
- हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है.
- यह भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली भाषा है.
- इस दिन स्कूलों में निबंध, नाटक और भाषण प्रतियोगिताएं होती हैं.
- बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्कूल में पुरस्कार मिलते हैं.
- हिंदी बहुत ही सरल, मीठी और सहज भाषा है.
- हमें रोजाना बातचीत और कामकाज में हिंदी बोलने पर गर्व होना चाहिए.
- हिंदी सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि हमारे देश की पहचान है.
- मिडिल और हाई स्कूल के लिए 250 शब्दों का निबंध
हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं?
भारत में अलग-अलग राज्यों के लोग अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं. लेकिन इन सभी के बीच हिंदी एक ऐसी भाषा है, जो पूरे देश को आपस में जोड़कर रखती है. इसी अपनेपन और सम्मान को याद रखने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है.
इंजीनियरिंग डिग्री वालों के लिए ISRO में नौकरी का मौका, 175 पदों पर भर्ती शुरू
हिंदी दिवस की शुरुआत कैसे हुई?
जब हमारा देश आजाद हुआ, तब सरकारी कामकाज और आपसी संपर्क के लिए एक भाषा चुनना जरूरी था. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने लंबी चर्चा के बाद हिंदी को देश की आधिकारिक राजभाषा माना. इसके बाद साल 1953 से हर वर्ष 14 सितंबर को औपचारिक रूप से हिंदी दिवस मनाने का सिलसिला शुरू हुआ.
इंटरनेट पर भी बढ़ा हिंदी का इस्तेमाल
आज के समय में हिंदी सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है. मोबाइल, सोशल मीडिया और इंटरनेट पर लोग हिंदी में लिखना और पढ़ना पसंद कर रहे हैं. गूगल से लेकर यूट्यूब तक हिंदी कंटेंट की मांग लगातार बढ़ रही है.
हिंदी दिवस का संदेश
हिंदी दिवस मनाने का असली मतलब सिर्फ एक दिन कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है. हमें अपनी रोजमर्रा की बातचीत में बिना किसी झिझक के हिंदी का इस्तेमाल करना चाहिए और अपनी भाषा पर भरोसा और गर्व रखना चाहिए.
निबंध और भाषण के लिए 2 असरदार नारे
“हिंदी से है हमारी पहचान, हिंदी ही है भारत की शान.”
“सरल, सहज और मनभावन, हिंदी का हर शब्द है पावन.”
इसे भी पढ़ें-


