JSSC Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए नई भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है. झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 326 नियमित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आयोग ने इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की अधिसूचना जारी कर दी है. पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे.
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम
भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोग ने विस्तृत कैलेंडर जारी किया है. उम्मीदवारों को तय समयसीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.
आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती शुरू, 24 जून तक करें आवेदन, सैलरी होगी 63200
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 20 जुलाई 2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 19 अगस्त 2026 (मध्यरात्रि तक)
- शुल्क भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड तथा प्रिंट लेने की अंतिम तिथि : 20 अगस्त 2026 (मध्यरात्रि तक)
- आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि : 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026
- किन पदों पर होगी भर्ती
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अलग-अलग विभागों में निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी :
- स्वास्थ्य पर्यवेक्षक – 137 पद
- बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता – 62 पद
- मात्स्यकी तकनीकी सहायक – 41 पद
- कीट संग्रहकर्ता – 32 पद
- वेटनरी सहायक/चिकित्सा सहायक – 27 पद
- कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक – 27 पद
JSSC Recruitment 2026: कुल रिक्तियां : 326
बिहार में डाक विभाग की फ्रेंचाइजी से कमाई का मौका, गांव में ही शुरू कर सकेंगे यह काम
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग-अलग वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए अलग शुल्क निर्धारित किया गया है.
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग : 100 रुपये
- झारखंड के एससी और एसटी वर्ग : 50 रुपये
- 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थी : शुल्क मुक्त
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आरक्षित वर्ग की रियायती फीस का गलत लाभ लेने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा. निर्धारित शुल्क जमा नहीं करने वाले उम्मीदवारों का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.
परीक्षा कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया के तहत परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या ओएमआर शीट आधारित प्रणाली से आयोजित की जा सकती है. परीक्षा बहु-स्तरीय होगी और सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा. परीक्षा पैटर्न, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और विस्तृत पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है.
अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती विज्ञापन का विस्तार से अध्ययन करने की सलाह दी गई है. पात्रता, दस्तावेज, आरक्षण और अन्य नियमों की पुष्टि करने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन करना उचित होगा.
इसे भी पढ़ें-
जम्मू-कश्मीर में भर्ती का मौका; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका
कृषि क्षेत्र के युवाओं के लिए मौका, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में निकली भर्ती

