विज्ञापन

वायरल वीडियो

Sainik School : सैनिक स्कूल में दाखिले का मौका, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

Sainik School : सैनिक स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आज आखिरी तारीख है. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कक्षा 6 और 9 में प्रवेश चाहने वाले अभ्यर्थी देर किए बिना फॉर्म भरें.

विज्ञापन

Sainik School : अगर आपका सपना सैनिक स्कूल में पढ़ने का है, तो यह खबर आपके लिए है. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 9 नवंबर 2025 है.
कक्षा 6 और 9 में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

परीक्षा कब होगी?

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा पेन-पेपर मोड (OMR शीट) पर ली जाएगी और देशभर के 190 शहरों में ऑफलाइन आयोजित होगी.

इसे भी पढ़ें-जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में फिर लौटी लेफ्ट की बादशाहत, अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष

जरूरी तारीखें एक नजर में

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 9 नवंबर 2025
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2025
  • ऑनलाइन फॉर्म सुधार की तिथि: 12 से 14 नवंबर 2025

आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

  • कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 1 मार्च 2026 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • कक्षा 9 में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 मार्च 2026 तक 13 से 15 वर्ष के बीच निर्धारित है.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी (एनसीएल), डिफेंस और एक्स-सर्विसमैन वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹850 है.
  • एससी और एसटी वर्ग के छात्रों को ₹700 का शुल्क देना होगा.

इसे भी पढ़ें-

5346 पदों पर भर्ती, टीजीटी टीचर बनें और पाएं 1.42 लाख रुपये तक वेतन

यूपी में दो बड़ी भर्तियां निकलीं, जानें पद, योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
41.1 ° C
41.1 °
41.1 °
29%
4m/s
92%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
29 °
गुरु
34 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें