🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,332.03 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,189.29 💵 USD / INR : ₹ 96.31 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,332.03 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,189.29 💵 USD / INR : ₹ 96.31 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Govinda OTT App: गोविंदा ने आखिर लॉन्च कर ही दिया अपना ओटीटी ‘फिल्मी लट्टू’, जानें कितने का मिलेगा सब्सक्रिप्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

Govinda OTT App: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर गोविंदा काफी समय से ओटीटी को लेकर चर्चा में बने थे. अब गोविंदा ने खुद बता दिया है कि उनका ओटीटी एप्लीकेशन लॉन्च हो गया है जिसका सब्सक्रिप्शन कम कीमत में है.

Govinda OTT App: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपने जबरदस्त डांस के लिए पहचाने जाते हैं. फिल्मों में भी गोविंदा ने कमाल किया है और वो हर किसी के फेवरेट एक्टर रहे हैं. गोविंदा ने अपना एक ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसका हिंट वो कई दिनों से दे रहे थे. गोविंदा ने बताया है कि उनके ओटीटी पर सब्सक्रिप्शन का प्लान क्या है?

एक्टर गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया है कि उनका ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च हो गया है. डाउनलोड करके फिल्में देखी जा सकती हैं. इसकी पूरी डिटेल्स गोविंदा ने डिटेल में दी है.

गोविंदा ने लॉन्च किया अपना ओटीटी ‘फिल्मी लट्टू’

गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ओटीटी के बारे में जानकारी दी है. गोविंदा ने लिखा, ‘प्रस्तुत कर रहा हूं मेरा ओटीटी ऐप फिल्म लट्टू. अभी डाउनलोड करें और देखिए मेरी फिल्म आ गया हीरो.’

इस वीडियो में गोविंदा की फिल्म आ गया हीरो का टीजर शेयर किया गया है. वीडियो में दिखाया गया कि एंटरटेनमेंट का नंबर 1 ऐप जिसपर 149 रुपये पहले साल के लिए सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है. इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और एप्पल स्टोर पर भी डाउनलोड किया जा सकता है.

बता दें, इस एप्लीकेशन पर आपको वेब सीरीज, गोविंदा के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और पर्दे के पीछे के फुटेज जैसी कई चीजें देखने को मिलेंगी. एंटरटेनमेंट के इस ऐप पर आपको बहुत कुछ मिलने वाला है और इसके बारे में गोविंदा ने ही बताया है. अब इसमें क्या-क्या आपको मिलेगा ये आप जब इस ऐप को डाउनलोड करेंगे तब पता चलेगा.

90’s के सुपरस्टार रहे हैं गोविंदा

गोविंदा ने साल 1986 में आई फिल्म इल्जाम से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘लव 86’, ‘हत्या’, ‘राजा बाबू’, ‘शोला और शबनम’, ‘कूली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘आंटी नंबर 1’, ‘दुल्हे राजा’, ‘भागम भाग’, ‘स्वर्ग’, ‘खुद्दार’, ‘आग’, ‘हम’, ‘बनारसी बाबू’ जैसी बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दी हैं.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
80%
2.6m/s
68%
गुरु
27 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °

अन्य खबरें