विज्ञापन

वायरल वीडियो

Mumbai News : युवराज सिंह, नेहा शर्मा, सोनू सूद समेत कई हस्तियों पर ED की बड़ी कार्रवाई; करोड़ों की संपत्ति जब्त

Mumbai News : 1XBET सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने क्रिकेटर, अभिनेता और एक पूर्व सांसद समेत कई हस्तियों की संपत्तियां कुर्क की हैं. आरोप है कि ऐप के प्रमोशन के बदले अवैध भुगतान लेकर मनी लॉन्ड्रिंग की गई.

विज्ञापन

Mumbai News : ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1XBET से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे व्यापक कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने पूर्व क्रिकेटर, फिल्मी कलाकार और एक पूर्व सांसद समेत कई चर्चित चेहरों की संपत्तियों को जब्त किया है. आरोप है कि इन हस्तियों ने सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म का प्रचार किया और इसके बदले अवैध भुगतान प्राप्त किया.

PMLA के तहत कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अंतरिम आदेश जारी करते हुए यह कार्रवाई की है. एजेंसी का दावा है कि 1XBET जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के प्रमोशन से मिली रकम को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए इधर-उधर किया गया. जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 1,000 करोड़ रुपये से अधिक आंका जा रहा है.

किस हस्ती की कितनी संपत्ति जब्त

ED के अनुसार, इस कार्रवाई में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की करीब 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है. अभिनेता सोनू सूद की लगभग 1 करोड़ रुपये और अभिनेत्री नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई है. इसके अलावा, पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये, रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये, बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा की 47 लाख रुपये और मॉडल उर्वशी रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर भी ED ने कार्रवाई की है.

पहले भी हो चुकी है इसी तरह की कार्रवाई

जांच एजेंसी इससे पहले भी सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार से जुड़े मामलों में कई नामी हस्तियों को निशाने पर ले चुकी है. पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की संपत्तियां भी पहले जब्त की जा चुकी हैं. ED का कहना है कि पूछताछ और वित्तीय लेनदेन की जांच के बाद अब मामलों में ठोस कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है.

किसकी कितनी संपत्ति जब्त हुई है-

नामपेशाजब्त संपत्ति (₹)
युवराज सिंहपूर्व क्रिकेटर2.50 करोड़
सोनू सूदअभिनेता1.00 करोड़
नेहा शर्माअभिनेत्री1.26 करोड़
मिमी चक्रवर्तीपूर्व सांसद (TMC)59 लाख
रॉबिन उथप्पापूर्व क्रिकेटर8.26 लाख
अंकुश हाजराअभिनेता47 लाख
उर्वशी रौतेला की मां2.02 करोड़

इसे भी पढ़ें-पंजाब से बिहार तक घना कोहरा, दिल्ली में रेड अलर्ट; रेल–हवाई सेवाओं पर बड़ा असर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31 ° C
31 °
31 °
64%
4.8m/s
77%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
37 °

अन्य खबरें