🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,953.64 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,712.82 💵 USD / INR : ₹ 96.17 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,953.64 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,712.82 💵 USD / INR : ₹ 96.17 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

सुहागरात वाले दिन आखिर क्यों रो पड़े थे शाहरुख खान ? जानिए फिर ऐसा क्या हुआ जो आधी रात को लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन

ShahRukh Khan : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और ये सफर 32 सालों से जारी है. आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है. वे बॉलीवुड के सबसे रईस एक्टर होने के साथ ही सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक हैं.

सुहागरात वाले दिन आखिर क्यों रो पड़े थे शाहरुख खान ? जानिए फिर ऐसा क्या हुआ जो आधी रात को लौटे Shahrukh khan 01
ShahRukh Khan

ShahRukh Khan : शाहरुख खान के साथ ही उनकी फैमिली भी काफी चर्चा में रहती है. शाहरुख की वाइफ गौरी खान भी काफी पॉपुलर हैं. वे इंटीरियर डिजाइनर होने के साथ ही फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. गौरी ने शाहरुख से साल 1991 में शादी की थी. लेकिन शादी की पहली ही रात शाहरुख अपनी पत्नी को मच्छरों से भरे कमरे में छोड़कर चले गए थे. वे जब आधी रात को लौटे तो गौरी को देखकर रोने लगे थे. इस किस्से के बारे में आइए बताते हैं.

शाहरुख फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे

शाहरुख और गौरी ने मुंबई से बाहर शादी की थी. शाहरुख खान ने जब गौरी से शादी की थी तब उनका बॉलीवुड में शुरुआती दौर था. वे तब स्ट्रगल कर रहे थे और उन दिनों फिल्म ‘दिल आशना है’ की शूटिंग में बिजी थे. इस फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हेमा मालिनी थीं.

शाहरुख उन दिनों मुंबई में एक फ्लैट में रहा करते थे. लेकिन शाहरुख के दोस्त ने उनके लिए होटल में एक कमरा बुक करा दिया था. जब गौरी और शाहरुख शादी करके लौटे तब शाहरुख ने सोचा कि हेमा मालिनी को बता देना चाहिए कि वे मुंबई आ चुके हैं. उन्होंने हेमा को ये खबर दे दी. लेकिन हेमा मालिनी ने उनसे तुरंत सेट पर आने के लिए कह दिया था. शाहरुख अपनी साथ पत्नी गौरी को लेकर सेट पर पहुंच गए. हालांकि सेट पर हेमा मौजूद नहीं थीं. हेमा का काफी देर तक इंतजार किया लेकिन वे नहीं आईं. तब एक्टर ने अपनी पत्नी को मेकअप रुम में बैठा दिया. तब रात के 11 बजे रहे थे. लेकिन इसके बाद शाहरुख खान रात के दो बजे लौटे.

शाहरुख पत्नी के सामने रोने लगे थे

शाहरुख खान जब लौटे तो  देखा कि हैवी जूलरी और मेकअप में उनकी वाइफ लोहे की कुर्सी पर बैठे-बैठे ही सो गई. शाहरुख ने अपनी सुहागरात वाले दिन का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि, ‘मुझे उस दिन मेरे फैसले पर रोना आया था. वो गौरी की सुहागरात थी जो एक घटिया से मच्छर से भरे कमरे में इंतजार करते हुए कटी थी. मैंने गौरी को उठाया और उनसे कुछ नहीं कहा. उन्होंने भी मुझसे कुछ नहीं पूछा. इसके बाद हम चुपचाप टैक्सी कर होटल वापस आ गए थे.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
77%
2.3m/s
20%
शुक्र
26 °
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें