विज्ञापन

वायरल वीडियो

Fuel Price Hike : 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा

Fuel Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. सोमवार (25 मई) से पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. पिछले 10 दिनों के भीतर ईंधन कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है. नई दरों के बाद दिल्ली समेत देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा बिक्री मूल्य (RSP) नए स्तर पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

Fuel Price Hike : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. सोमवार (25 मई) से पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया. पिछले 10 दिनों के भीतर ईंधन कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

25.05.26 को चार महानगरों में खुदरा बिक्री मूल्य

एमएस (पेट्रोल) की कीमतें

दिल्ली ₹102.12 (+2.61)
कोलकाता ₹113.51 (+2.87)
मुंबई ₹111.21 (+2.72)
चेन्नई ₹107.77 (+2.46)

हाई स्पीड डीजल की कीमतें

दिल्ली ₹95.20 (+2.71)
कोलकाता ₹99.82 (+2.80)
मुंबई ₹97.83 (+2.81)
चेन्नई ₹99.55 (+2.57)

नई दरों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है. कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है.

मई 2026 में पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़े

15 मई 2026: पहली बार करीब ₹3 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई.

  • 19 मई 2026: दूसरी बार पेट्रोल करीब 87 पैसे और डीजल 91 पैसे तक महंगा हुआ.
  • 23 मई 2026: तीसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया.
  • 25 मई 2026: चौथी बार पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ.

दिल्ली के जनपथ स्थित एक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जाहिर की. एक उपभोक्ता ने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार ईंधन महंगा हो रहा है, जबकि उसकी रोजाना आय केवल 600 से 700 रुपये के बीच है. ऐसे में पेट्रोल पर होने वाला खर्च उसकी आमदनी का बड़ा हिस्सा खा जाता है.

ग्राहक का कहना था कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए ईंधन की बढ़ती कीमतें नई परेशानी बन गई हैं. उन्होंने सरकार से पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रित रखने तथा आम जनता पर अतिरिक्त बोझ न डालने की अपील की.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ा, GRAP का पहला चरण लागू—निर्माण कार्य और खुले में आग पर सख्ती

इसे भी पढ़ें-केरलम में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ; 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी

इसे भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने पर लगी मुहर, राष्ट्रपति ने अध्यादेश को दी मंजूरी

इसे भी पढ़ें-CBI ने लेक्चरर को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड नेटवर्क का खुलासा

इसे भी पढ़ें-NEET पेपर लीक के नाम पर बड़ा खेल, RJD नेता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
34.7 ° C
34.7 °
34.7 °
51%
2.9m/s
100%
गुरु
35 °
शुक्र
36 °
शनि
32 °
रवि
31 °
सोम
34 °

अन्य खबरें