🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने पर लगी मुहर, राष्ट्रपति ने अध्यादेश को दी मंजूरी

Supreme Court Judge Number Increased: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. अब सर्वोच्च अदालत में कुल 38 न्यायाधीश होंगे. सरकार ने इसे लंबित मामलों के बोझ को कम करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है.

विज्ञापन

Supreme Court Judge Number Increased: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. अब सर्वोच्च अदालत में कुल 38 न्यायाधीश होंगे. सरकार ने इसे लंबित मामलों के बोझ को कम करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है.

विज्ञापन

Supreme Court Judge Number Increased: देश की सर्वोच्च अदालत में लंबित मामलों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब भारतीय सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई है. राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने इस संबंध में अध्यादेश को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है.

केंद्र सरकार ने इससे पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इसके तहत ‘द सुप्रीम कोर्ट (नंबर ऑफ जजेज) अमेंडमेंट बिल, 2026’ लाने का फैसला किया गया था. नए प्रावधान के अनुसार मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है. यानी अब कुल संख्या 38 हो जाएगी.

केंद्रीय कानून मंत्री Arjun Ram Meghwal ने रविवार को इसकी जानकारी सार्वजनिक की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि राष्ट्रपति द्वारा ‘द सुप्रीम कोर्ट (नंबर ऑफ जजेज) अमेंडमेंट ऑर्डिनेंस, 2026’ जारी किया गया है. इसके जरिए वर्ष 1956 के पुराने कानून में संशोधन किया गया है.

सरकार का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट में लगातार बढ़ रहे मामलों की वजह से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी. ऐसे में जजों की संख्या बढ़ने से मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है. कानूनी विशेषज्ञों और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी इस फैसले को राहत देने वाला कदम बताया है. उनका कहना है कि इससे अदालत पर काम का दबाव कम होगा और सुनवाई प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी.

इसे भी पढ़ें-CBI ने लेक्चरर को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड नेटवर्क का खुलासा

इसे भी पढ़ें-NEET पेपर लीक के नाम पर बड़ा खेल, RJD नेता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-महिला अपराध पर DGP का सख्त संदेश, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी—वर्दी रौब के लिए नहीं

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
66%
3.7m/s
21%
शुक्र
28 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें