Rajasthan : राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलखंड पर गांव 50 जीबी के पास हुए जोरदार विस्फोट में रेलवे ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए. धमाके की चपेट में आने से स्लीपर के अंदर का सरिया बाहर निकल आया और पटरी को जोड़ने वाले क्लिपर भी अलग हो गए. आशंका है कि अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाकर रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक लगाया गया था. हालांकि, ट्रेन के गुजरने के बाद धमाका होने से बड़ा हादसा टल गया.
इसे भी पढ़ें-अर्नब के बाद मुरासु का खतरा, आंध्र के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 30 हजार लोगों को निकालने की तैयारी
ट्रेन निकलने के बाद हुआ विस्फोट, स्लीपरों के उड़े परखच्चे
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पटरी के नीचे लगे दो से तीन सीमेंट के स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए. स्लीपर के अंदर लगा सरिया तक बाहर निकल आया. वहीं, रेलवे लाइन को मजबूती से जोड़ने वाले क्लिपर भी पटरी से अलग हो गए.
#WATCH | Sri Ganganagar, Rajasthan: SP Harishankar says, "My team and I have already inspected the site, and railway officials are also present. Our forensic team and the Bomb Disposal Squad (BDS) are on their way. We will only be able to determine the exact cause once they arrive; it would be premature to conclude whether it was an explosion or something else. We are currently examining the scene to assess the situation further. There is no connection with the seized RDX." (03.11)
— ANI (@ANI) November 4, 2026
घटना के बाद अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश की आशंका जताई जा रही है. अगर ट्रेन के गुजरने से पहले विस्फोट होता तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था.
एसपी पहुंचे मौके पर, ATS और FSL ने संभाली जांच
रेलवे ट्रैक पर धमाके की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर के एसपी हरि शंकर मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और एफएसएल की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं. एफएसएल टीम ने इलाके की घेराबंदी कर जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है.
इसे भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर CAQM का बड़ा एक्शन, कोयला-लकड़ी के तंदूर बंद; पार्किंग भी होगी महंगी
किसने और क्यों किया धमाका, जांच में जुटीं एजेंसियां
एसपी हरि शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल धमाके के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. जांच एजेंसियां विस्फोट के कारणों और इसके पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी हैं.
इसे भी पढ़ें-



