विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर सेंट्रल जेल में मरम्मत की तैयारी, वार्डों समेत कई हिस्सों का होगा जीर्णोद्धार

Bhagalpur News : भागलपुर सेंट्रल जेल में वार्डों की मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य कराया जायेगा. भवन निर्माण विभाग इस योजना पर 31 लाख रुपये से अधिक खर्च करेगा. 26 मई को निविदा खोलकर एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में सेंट्रल जेल परिसर में मरम्मत और जीर्णोद्धार से जुड़े कई कार्य कराये जाने की तैयारी शुरू हो गयी है. भवन निर्माण विभाग की ओर से इस योजना पर करीब 31 लाख 10 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे. इसके लिए विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है और जल्द एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

योजना के तहत जेल परिसर स्थित वार्ड संख्या-03, 04 और तरुण बंदी वार्ड में मरम्मत, रंग-रोगन तथा अन्य आवश्यक कार्य कराये जायेंगे. इसके अलावा रोटी कमान, किचन और तरुण बंदी वार्ड के शौचालय का भी जीर्णोद्धार कराया जायेगा.

26 मई को खुलेगी निविदा

भवन निर्माण विभाग की ओर से बताया गया है कि सभी कार्य एजेंसी के माध्यम से कराये जायेंगे. इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गयी है. 26 मई को टेंडर खोला जायेगा, जिसके बाद एजेंसी का चयन कर वर्क ऑर्डर जारी किया जायेगा. एजेंसी चयनित होते ही मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम शुरू करा दिया जायेगा.

जेल परिसर की सुविधाओं में होगा सुधार

मरम्मत और रंग-रोगन कार्य पूरा होने के बाद जेल परिसर की व्यवस्था और सुविधाओं में सुधार आने की उम्मीद है. खासकर बंदियों के वार्ड और शौचालयों की स्थिति बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-लोक अदालत में चालान जमा करने उमड़ी भीड़, व्यवस्था संभालने पहुंचे DM और SSP

इसे भी पढ़ें-रेलवे मंजूरी के इंतजार में अटका भोलानाथ आरओबी, गार्डर लांचिंग नहीं होने से बढ़ी देरी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
50%
3.3m/s
23%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
28 °
गुरु
33 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें