🟡 Gold (10g) : ₹ 1,31,737.11 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,493.22 💵 USD / INR : ₹ 95.98 📈 Sensex : 73,771.46 (0.26%) 📊 Nifty 50 : 23,058.00 (-0.02%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,31,737.11 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,493.22 💵 USD / INR : ₹ 95.98 📈 Sensex : 73,771.46 (0.26%) 📊 Nifty 50 : 23,058.00 (-0.02%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

अनंत चतुर्दशी पर क्या करें, क्या न करें? पूजा से धागा बांधने तक जानें विधि

Anant Chaturdashi Puja Today : 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है और इस दिन 14 गांठ वाले अनंत धागे की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. पूजा के बाद पुरुष इसे दाहिने और महिलाएं बाएं हाथ में धारण करती हैं. यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, अनंत धागे की पूजा और विसर्जन की पूरी विधि.

विज्ञापन

Anant Chaturdashi Puja Today : 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है और इस दिन 14 गांठ वाले अनंत धागे की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. पूजा के बाद पुरुष इसे दाहिने और महिलाएं बाएं हाथ में धारण करती हैं. यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, अनंत धागे की पूजा और विसर्जन की पूरी विधि.

विज्ञापन

Anant Chaturdashi Puja Today: अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा के साथ 14 गांठ वाले अनंत धागे की भी पूजा की जाती है. मिथिला और महावीर पंचांग के अनुसार, 2026 में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर यानी आज मनाई जा रही है. पूजा के बाद पुरुष अनंत धागे को दाहिने और महिलाएं बाएं हाथ में धारण करती हैं. ऐसे में जानें आज पूजा का शुभ समय, अनंत धागे की पूजा से लेकर विसर्जन तक की पूरी विधि.

Anant Chaturdashi Puja Today: 14 गांठ वाले धागे की होती है खास पूजा

अनंत चतुर्दशी की पूजा में 14 गांठ वाला नया धागा विशेष रूप से तैयार किया जाता है. पूजा स्थल की सफाई के बाद स्नान करके कलश स्थापित करें. संभव हो तो चौकी को मंडपनुमा बनाकर उस पर सात फणों वाली भगवान की तस्वीर लगाएं. इसके स्थान पर कलश के ऊपर कुश से बने चतुर्भुज अनंत भगवान को भी स्थापित किया जा सकता है.

विवरणसमय
अनंत चतुर्दशी पूजा का शुभ समयसुबह 5:38 बजे से रात 11:06 बजे तक
अभिजीत मुहूर्तसुबह 11:16 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
विजय मुहूर्तदोपहर 1:41 बजे से 2:29 बजे तक

तांबे के पात्र पर अष्टदल कमल बनाकर उसके ऊपर 14 गांठ वाला नया धागा रखें. इसके बाद पंचदेवता और भगवान विष्णु की पूजा करें. संकल्प लेकर शांति कलश की स्थापना करें और भगवान विष्णु की षोडशोपचार, दशोपचार या पंचोपचार विधि से पूजा करें.

इसे भी पढ़ें-कामिका एकादशी पर इन राशियों के खुलेंगे नए रास्ते, किसे रहना होगा सावधान?

जौ और तिल से करें अनंत भगवान की पूजा

अनंत भगवान की पूजा में जौ और तिल का इस्तेमाल किया जाता है. भगवान विष्णु की पूजा में अक्षत का प्रयोग नहीं किया जाता है. उन्हें दक्षिणावर्ती शंख से जल अर्पित करें.
पूजा के दौरान कनेर, जूही, पारिजात, अड़हुल यानी गुड़हल, गुलाब और कमल के फूल चढ़ाए जा सकते हैं. भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता भी अर्पित करें.

14 नामों के साथ करें अनंत धागे की पूजा

इसके बाद 14 गांठ वाले अनंत धागे की भगवान के 14 नामों के साथ पूजा करें. भगवान को केला, सेब, संतरा समेत 14 प्रकार के फल, पकवान या मिठाई अर्पित करें.
पूजा पूरी होने के बाद अनंत भगवान की कथा का पाठ करें या सुनें. इसके बाद आरती करें और भगवान की चार बार परिक्रमा करें. अंत में विसर्जन की प्रक्रिया पूरी करें.

पुरुष दाहिने, महिलाएं बाएं हाथ में बांधें धागा

विसर्जन के बाद अनंत धागे को धारण किया जाता है. पुरुष इसे अपने दाहिने हाथ में और महिलाएं बाएं हाथ में बांधती हैं. इस तरह पूजा की प्रक्रिया में अनंत धागे की पूजा और उसे धारण करना महत्वपूर्ण चरण माना गया है.

आज अनंत चतुर्दशी पूजा का शुभ मुहूर्त

मिथिला और महावीर पंचांग के अनुसार, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी की पूजा के लिए सुबह 5 बजकर 38 मिनट से रात 11 बजकर 06 मिनट तक का समय शुभ है.
इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 16 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक रहेगा. वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 41 मिनट से 2 बजकर 29 मिनट तक है.

अनंत धागा बांधते समय पढ़ें यह मंत्र

अनंत धागा बांधते समय यह मंत्र पढ़ा जाता है:

“अनन्तसंसार महासमुद्रे मग्नान् समभ्युद्धर वासुदेव अनन्तरूपे विनयोजयस्व ह्यनन्तरूपाय नमो नमस्ते ओम् इंद डोरकमनन्तमाख्यं चतुर्दश गुणात्मकम् सर्वदेवमयं विष्णो स्वकरे धारयाम्यहम्”

इसके बाद भगवान के चरणामृत का मंत्र पढ़कर चरणामृत ग्रहण करें:

“अकालमृत्युहरणं सर्वव्याविनाशनम् विष्णोः पादोदकं पीत्वा शिरसा धारयाम्यहम्”

इसे भी पढ़ें-

कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष? दूर करें तारीखों का कन्फ्यूजन, जानें तर्पण का सही समय
रविवार को करें ये 5 आसान उपाय, मान्यता है सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी की भी मिलती है कृपा
बुध दोष से कुंडली में बढ़ती हैं ये समस्याएं, जानें लक्षण और उपाय
अपरा एकादशी पर करें भगवान विष्णु की पूजा, पापों से मुक्ति का व्रत

Disclaimer: यह जानकारी केवल पारंपरिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों पर आधारित है. HelloCities24 इसकी सत्यता या वैधता की पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
94%
11.1m/s
100%
शुक्र
27 °
शनि
30 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें