Gyanesh Kumar: कोलकाता. एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में विवादों के केंद्र में हैं. विपक्ष जहां उन्हें पद से हटाने की मांग उठा रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य ने उनके समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में ज्ञानेश कुमार की अहम भूमिका रही है.
सामिक भट्टाचार्य का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक मीडिया रिपोर्ट के बाद एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त पर सवाल उठा रहा है.
इसे भी पढ़ें-आरक्षण की बहस में मैथिली ठाकुर ने खींची नई लकीर, बोलीं- हर युवा को कानून पर भरोसा होना चाहिए
Gyanesh Kumar: शांतिपूर्ण चुनाव का श्रेय ज्ञानेश कुमार को
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से चुनाव पूर्व, चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद होने वाली हिंसा से मुक्त मतदान चाहती थी. उनके अनुसार, मतदाता सूची से मृत और फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने तथा वास्तविक मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में ज्ञानेश कुमार ने महत्वपूर्ण काम किया.
उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की उनकी कोशिशों के लिए कम से कम उन्हें पद्म भूषण मिलना चाहिए.
चुनाव प्रचार में फिर दोहराई “एकला चलो” की बात
सामिक भट्टाचार्य ने आगामी चुनाव को लेकर भी भाजपा का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि पार्टी किसी गठबंधन के साथ नहीं, बल्कि अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. उनके मुताबिक, यदि स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव हुए तो भाजपा जीत हासिल करेगी.
नितिन नवीन की नई टीम में बिहार के 3 चेहरे, शिवेश राम को बड़ी कमान; मंगल पांडेय बाहर
क्या है एसआईआर विवाद?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम उस समय विवाद में आया, जब द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट सामने आई. रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग के दो आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर 10 महीनों के दौरान 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई थीं. रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद और तेज हो गया, जबकि विपक्ष ने इसे आधार बनाकर ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग उठाई है.
इसे भी पढ़ें-



