HDFC Bank Ganesh Puja : मुजफ्फरपुर में एचडीएफसी बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को बैंक के सभी कर्मचारियों ने मिलकर भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना कर पूजा-अर्चना की. गणेश जी की स्थापना के साथ ही बैंक परिसर में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर विधायक रंजन कुमार शामिल हुए. उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और बैंक कर्मचारियों व उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं.
मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
HDFC Bank Ganesh Puja : विधायक रंजन कुमार भी पूजा में हुए शामिल
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अविनाश त्रिपाठी, जोनल हेड धर्मेन्द्र कुमार, क्लस्टर हेड चंदन कुमार, संजय कुमार, मुरारी जी, निखिल कुमार, आदित्य धनराज जी, आशीष जैन जी, सिद्धार्थ जी और प्रशांत जी समेत बैंक के अन्य कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे. विधायक रंजन कुमार ने भी विधिवत पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया.
पूजा के बाद प्रसाद वितरण, भंडारे में शामिल हुए लोग
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसके साथ ही बैंक परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि भगवान श्री गणेश की स्थापना सुख, समृद्धि, शांति और सफलता की कामना के साथ की गई है. पूरे कार्यक्रम का आयोजन आपसी सहयोग और श्रद्धा के साथ किया गया.
इसे भी पढ़ें-



