🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, BRO की टीम भागलपुर पहुंची, जल्द शुरू होगा काम

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारी टीम के साथ भागलपुर पहुंच चुके हैं. निर्माण स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जल्द काम शुरू होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारी टीम के साथ भागलपुर पहुंच चुके हैं. निर्माण स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जल्द काम शुरू होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद अब वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम मंगलवार को भागलपुर पहुंच गई, जो सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी में जुटेगी. अधिकारियों के अनुसार बुधवार से निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. यदि तकनीकी तैयारियां पूरी हो गईं, तो काम तुरंत शुरू होगा, अन्यथा गुरुवार से निर्माण में तेजी लाई जाएगी.

बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे भागलपुर

सूत्रों के मुताबिक, बीआरओ के जीएम स्तर के छह अधिकारी अपनी टीम के साथ भागलपुर पहुंचे हैं. बेली ब्रिज निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी देर रात तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. टीम ने मंगलवार को मौके का निरीक्षण कर निर्माण का प्रारंभिक खाका तैयार किया.

अधिकारियों का कहना है कि पुल पर फिलहाल मार्किंग और तकनीकी जांच का काम चल रहा है. इसके बाद बेली ब्रिज लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

निर्माण स्थल पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

बेली ब्रिज निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. निर्माण स्थल पर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी. साथ ही पुल और निर्माण सामग्री की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा में चूक नहीं होने दी जाएगी.

15 मई को भागलपुर आएंगे पथ निर्माण मंत्री

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र 15 मई को भागलपुर पहुंचकर विक्रमशिला सेतु की स्थिति का जायजा लेंगे. मंत्री गंगा नदी में शुरू की गई नाव और फेरी सेवा की व्यवस्था का भी निरीक्षण करेंगे.

उन्होंने बताया कि विभाग का कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई, जिसमें विक्रमशिला सेतु की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई. मंत्री ने कहा कि भागलपुर पहुंचने के बाद वे जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

नए एलाइनमेंट पर भी चल रहा काम

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को नए एलाइनमेंट पर योजना के क्रियान्वयन को लेकर तेजी से कार्रवाई करने और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. सरकार की कोशिश है कि लोगों को जल्द राहत मिले और यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके.

इसे भी पढ़ें-फेरी सेवा में बच्चों का किराया 25 और बड़ों का 50 रुपये, वाहनों के लिए भी दर तय

इसे भी पढ़ें-भागलपुर के नवगछिया में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को गोली मारकर अपराधी फरार

इसे भी पढ़ें-कोयला ढुलाई के साथ विकास भी दौड़ेगा, पीरपैंती में पावर प्लांट के लिए बनेगा 5KM रेल-सड़क कॉरिडोर

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
76%
2.4m/s
100%
मंगल
28 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें