🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,704.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,101.40 💵 USD / INR : ₹ 95.91 📈 Sensex : 74,336.45 (-0.6%) 📊 Nifty 50 : 23,217.60 (0.43%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,704.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,101.40 💵 USD / INR : ₹ 95.91 📈 Sensex : 74,336.45 (-0.6%) 📊 Nifty 50 : 23,217.60 (0.43%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

मालदा-आनंद विहार के बीच चलेगी फेस्टिव स्पेशल, भागलपुर समेत 9 स्टेशनों पर ठहराव

Malda Anand Vihar Special Train : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ईस्टर्न रेलवे ने मालदा टाउन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन अक्टूबर से नवंबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी और भागलपुर समेत नौ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. रेलवे जल्द ही इसकी बुकिंग तिथि भी जारी करेगा.

विज्ञापन

Malda Anand Vihar Special Train : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ईस्टर्न रेलवे ने मालदा टाउन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन अक्टूबर से नवंबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी और भागलपुर समेत नौ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. रेलवे जल्द ही इसकी बुकिंग तिथि भी जारी करेगा.

विज्ञापन

Durga Puja Special Train: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्टर्न रेलवे ने मालदा टाउन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह स्पेशल ट्रेन अक्टूबर से नवंबर तक कुल 8-8 फेरे लगाएगी और भागलपुर, कहलगांव, सुल्तानगंज सहित ईस्टर्न रेलवे के नौ प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. रेलवे के अनुसार ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर और एयर कंडीशंड कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि आरक्षण की तिथि की जानकारी जल्द जारी की जाएगी.

भागलपुर में बनेगा म्युनिसिपल कोर्ट, जानिए किन मामलों की होगी सुनवाई

मालदा से हर सोमवार चलेगी स्पेशल

03435 मालदा टाउन–आनंद विहार (T) स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार चलेगी. ट्रेन सुबह 9:30 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस अवधि में ट्रेन कुल 8 ट्रिप करेगी.

आनंद विहार से मंगलवार को वापसी

03436 आनंद विहार (T)–मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार संचालित होगी. यह दोपहर 2:50 बजे आनंद विहार से खुलेगी और अगले दिन रात 10:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. इसके भी कुल 8 ट्रिप निर्धारित किए गए हैं.

भागलपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन ईस्टर्न रेलवे के निम्न स्टेशनों पर रुकेगी:

  • न्यू फरक्का
  • बरहरवा
  • साहिबगंज
  • पीरपैंती
  • कहलगांव
  • भागलपुर
  • सुल्तानगंज
  • जमालपुर
  • अभयपुर

बुकिंग की जानकारी जल्द

ईस्टर्न रेलवे ने बताया कि 03435 मालदा टाउन–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन की आरक्षण प्रक्रिया और बुकिंग तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

 घर में नशे का कारोबार, 164 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार
भागलपुर में बैंकिंग व्यवस्था ठप, 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित; 250 एटीएम भी रहे बंद
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26 ° C
26 °
26 °
89%
2.1m/s
82%
बुध
29 °
गुरु
34 °
शुक्र
35 °
शनि
35 °
रवि
35 °

अन्य खबरें