🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर से रांची के लिए पहली मेला स्पेशल ट्रेन रवाना, पहले दिन ही यात्रियों की उमड़ी भीड़

Shravani Mela Special Train: भागलपुर रांची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की शुरुआत के साथ श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है. सोमवार को भागलपुर से पहली मेला स्पेशल ट्रेन रांची के लिए रवाना हुई. रेलवे का कहना है कि इस ट्रेन से श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ कम करने में मदद मिलेगी.

Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेला शुरू होते ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. सोमवार को भागलपुर जंक्शन से रांची के लिए पहली श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन रवाना की गई. पहले ही दिन इस ट्रेन में यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे साफ हो गया कि इस विशेष सेवा का श्रद्धालुओं को लंबे समय से इंतजार था.

कल से शुरू होगा श्रावणी मेला, 99% तैयारी पूरी; वाटर एटीएम समेत विशेष इंतजाम

स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर और सुल्तानगंज आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है. ट्रेन सुबह 9:10 बजे भागलपुर से खुली और निर्धारित समय के अनुसार 9:35 बजे सुल्तानगंज, 10:15 बजे जमालपुर तथा 11:40 बजे किउल पहुंची.

इसके बाद ट्रेन अभयपुर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, कोडरमा, गोमो और बोकारो स्टील सिटी होते हुए रांची तक जाएगी. इस रूट से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को अब अधिक सुविधाजनक विकल्प मिलेगा.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि श्रावणी मेला के पूरे अवधि में इस विशेष ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव कम होगा. साथ ही कांवरियों और अन्य यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलने के साथ सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-

बिहपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध आरा मिल जब्त, कीमती लकड़ियां बरामद
पूर्व के मुकदमे पर भड़के पार्षद, निगम सदन में धरने का ऐलान; 30 जुलाई को होगा शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.6m/s
52%
बुध
33 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
34 °
रवि
32 °

अन्य खबरें