🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Police : विदाई समारोह में माफियाओं से गिफ्ट लेने का प्रकरण, थानेदार पर एसपी का एक्शन

Bihar Police : विदाई समारोह के दौरान माफियाओं से कथित तौर पर गिफ्ट लेने का मामला सामने आने के बाद एक थानेदार पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर एसपी ने पूरे प्रकरण में जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

Bihar Police : विदाई समारोह के दौरान माफियाओं से कथित तौर पर गिफ्ट लेने का मामला सामने आने के बाद एक थानेदार पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर एसपी ने पूरे प्रकरण में जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

बिहार पुलिस में एक थानेदार को विदाई समारोह के दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से उपहार लेना महंगा पड़ गया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है.

क्या है मामला?

पश्चिमी चंपारण के तत्कालीन बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार के विदाई समारोह से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसी के आधार पर एसपी पश्चिमी चंपारण भानु प्रताप सिंह ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. एसपी ने संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है.

बिना अनुमति विदाई और गिफ्ट लेना नियमों का उल्लंघन

एसपी ने स्पष्ट किया कि विभागीय अनुमति के बिना विदाई समारोह आयोजित करना, उसमें शामिल होना और किसी भी तरह का उपहार स्वीकार करना नियमों के खिलाफ है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि समारोह सरकार की पूर्व स्वीकृति के बिना आयोजित किया गया था, जो आचरण नियमों का उल्लंघन है.

उपहारों का मूल्यांकन और संपत्ति जांच के संकेत

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विदाई समारोह में मिले उपहारों का अलग से मूल्यांकन कराया जाएगा. साथ ही, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार संबंधित अधिकारी की संपत्ति की भी जांच कराए जाने की तैयारी है. मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर आगे की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

प्रशासन का कहना है कि जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-जहानाबाद में दिल दहला देने वाला कांड; बेटे ने पिता पर की गोलियों की बौछार

इसे भी पढ़ें-लूट-छिनतई और गोलीबारी में शामिल अपराधी गिरफ्तार, नाथनगर पुलिस को बड़ी सफलता

इसे भी पढ़ें-दिल्ली के कालकाजी में दर्दनाक घटना, मां ने दो बेटों संग दी जान, सामने आया चौंकाने वाला कारण

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
53%
3.4m/s
4%
शुक्र
31 °
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें