विज्ञापन

वायरल वीडियो

Lalu Yadav Video: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना से दिल्ली रवाना

Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बुधवार को बिगड़ गयी. पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन, परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें अब दिल्ली ले जाना चाहते हैं. जानकारी मिल रही है कि राजद प्रमुख दिल्ली रवाना हो गए हैं. वहीं, एक बार तो एयरपोर्ट के लिए निकले, लेकिन बीपी ज्यादा गिर जाने के कारण अस्पताल ले जाए गए. देर शाम दूसरी फ्लाइट से उन्हें दिल्ली ले जाया गया.

विज्ञापन

Lalu Prasad Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बुधवार को बिगड़ गयी. उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन, परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें अब दिल्ली ले जाना चाहते हैं. पहले डॉक्टरों ने इसकी सलाह नहीं दी थी. लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि राजद प्रमुख दिल्ली रवाना हो गए हैं. वहीं, एक बार तो एयरपोर्ट के लिए निकले, लेकिन बीपी ज्यादा गिर जाने के कारण अस्पताल ले जाए गए. देर शाम दूसरी फ्लाइट से उन्हें दिल्ली ले जाया गया.

दिल्ली जाने से पहले उनकी हालत ऐसी हो गई कि पटना के पारस अस्पताल ले जाया गया. यहां पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उनके साथ थे. यहां डॉक्टरों की टीम ने जांच की. थोड़ी देर बाद वह यहां से राबड़ी आवास चले गए. शाम सात बजे लालू प्रसाद यादव(Lalu Prasad Yadav) दिल्ली रवाना हुए. उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, राजद नेता भोला यादव भी दिल्ली गए हैं. दिल्ली के एम्स में उनका इलाज होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली रवाना

डॉक्टरों की सलाह पर राजद प्रमुख इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. फिलहाल वे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती थे. पटना से लालू प्रसाद यादव(Lalu Prasad Yadav) को सरकारी विमान से पटना से दिल्ली ले जाया गया है. दिल्ली एम्स में वे इलाज के लिए भर्ती हो सकते हैं.

किस तरह की बढ़ी परेशानी?

परिवार की मानें, तो लालू यादव यादव(Lalu Prasad Yadav) का ब्लड प्रेशर लो हो गया है और शुगर बढ़ गया है. इसके कारण उनकी परेशानी बढ़ी है. उनकी पिछले दो दिनों से तबीयत बिगड़ी हुई है. घर पर ही डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन आज जब उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें उपचार के लिए पटना से दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरु हो गई है.

सिंगापुर में कराया है किडनी ट्रांसप्लांट

लालू प्रसाद यादव(Lalu Prasad Yadav) की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपना किडनी डोनेट किया था. लालू यादव का वर्ष 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. इसके कुछ दिनों के बाद वर्ष 2024 के सितंबर महीने में लालू प्रसाद यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई थी. इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी.

Google न्यूज़HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें