🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर : आज से शुरू होगा झूलनोत्सव, ठाकुरबाड़ियों और मंदिरों में सजेंगी मनमोहक झांकियां

Bhagalpur Jhulan Mahotsav 2026: भागलपुर में सावन शुक्ल एकादशी से झूलनोत्सव की भव्य शुरुआत हो रही है. शहर के प्रमुख मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में राधा-कृष्ण व भगवान जगन्नाथ के झूला दर्शन होंगे. कई स्थानों पर पांच से दस दिनों तक पूजा, भजन और आकर्षक झांकियों का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Bhagalpur Jhulan Mahotsav 2026: भागलपुर में सावन शुक्ल एकादशी से झूलनोत्सव की भव्य शुरुआत हो रही है. शहर के प्रमुख मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में राधा-कृष्ण व भगवान जगन्नाथ के झूला दर्शन होंगे. कई स्थानों पर पांच से दस दिनों तक पूजा, भजन और आकर्षक झांकियों का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Bhagalpur Jhulan Mahotsav 2026: भागलपुर में सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी के अवसर पर सोमवार से झूलनोत्सव की शुरुआत होगी. शहर के प्रमुख मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में राधा-कृष्ण व भगवान जगन्नाथ को झूले पर विराजमान कर विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियों का आयोजन किया जाएगा. कई स्थानों पर यह उत्सव पांच दिनों तक चलेगा, जबकि गोलाघाट की रघु बाबू ठाकुरबाड़ी में 10 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा.

शहर के प्रमुख मंदिरों में पूरी हुई तैयारी

झूलनोत्सव को लेकर रंगनाथ मंदिर, मोहड़ी मंदिर, गोपाल साह ठाकुरबाड़ी, गोलाघाट की राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी, सखीचंद घाट जगन्नाथ मंदिर, गोशाला स्थित गोपेश्वर नाथ, कोतवाली के कुपेश्वर नाथ और वेराइटी चौक के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

भागलपुर : बांध टूटने के बाद नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी, रोकने में जुटे अभियंता; प्रशासन ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

सोमवार शाम लगभग 6 बजे से विभिन्न मंदिरों में भगवान को झूले पर विराजमान कराया जाएगा और देर रात तक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे.

रघु बाबू ठाकुरबाड़ी में 10 दिनों तक चलेगा आयोजन

गोलाघाट स्थित रघु बाबू की राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव का शुभारंभ हो चुका है. यहां लगातार 10 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना होगी और सावन पूर्णिमा पर इसका समापन किया जाएगा.

ठाकुरबाड़ी के पूर्व अध्यक्ष एवं अवकाशप्राप्त न्यायाधीश विजय मंडल ने बताया कि यहां वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार सादगीपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं. जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ झूलनोत्सव भी मनाया जाएगा.

कुपेश्वर नाथ और बूढ़ानाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

बूढ़ानाथ मंदिर में प्रातःकालीन पूजा-अर्चना होगी, जबकि कोतवाली स्थित कुपेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक, विशेष शृंगार और झूलनोत्सव आयोजित किया जाएगा.

श्री दादीजी सेवा समिति की ओर से चुनिहारी टोला स्थित राणी सती मंदिर में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और अलौकिक शृंगार भी किया जाएगा.

राणी सती मंदिर में पांच दिन, पांच अलग झांकियां

राणी सती मंदिर में एकादशी से लेकर सावन पूर्णिमा तक प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर झांकियां सजाई जाएंगी.

मीडिया प्रभारी चांद झुनझुनवाला के अनुसार श्रद्धालुओं को इन झांकियों में विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा.

  • फूलों की झांकी
  • फलों की झांकी
  • रूई से निर्मित विशेष झांकी
  • पारंपरिक श्रृंगार झांकी
  • पूर्णिमा पर भव्य पुष्प सज्जा

सखीचंद घाट जगन्नाथ मंदिर में 151 वर्ष पुरानी परंपरा

नया बाजार स्थित श्री सखीचंद घाट जगन्नाथ मंदिर में पांच दिवसीय झूलन महोत्सव 24 अगस्त से 28 अगस्त तक मनाया जाएगा.

बिहार: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव में टूटा तटबंध, खेतों और बस्तियों में घुसा पानी; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

मंदिर के पुजारी पंडित सौरभ कुमार मिश्र ने बताया कि संध्या आरती के बाद भगवान जगन्नाथ और राधे-कृष्ण को झूले पर विराजमान कराया जाएगा. इसके बाद प्रतिदिन भजन-कीर्तन होगा और अंतिम दिन प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा.

मंदिर के मुख्य पंडित समीर कुमार मिश्र ने बताया कि यह परंपरा पिछले 151 वर्षों से निरंतर चली आ रही है. भजन संध्या में गायक कैलाश नाथ बाजपेई और आनंद मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे.

नाथनगर की ठाकुरबाड़ियों में भी उत्सव की रौनक

नाथनगर क्षेत्र की मारवाड़ी पट्टी, गोलदारपट्टी, थाना चौक, बड़ी ठाकुरबाड़ी और विषहरी स्थान चौक स्थित ठाकुरबाड़ियों में भी झूलनोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

सामाजिक कार्यकर्ता जगतराम साह कर्णपुरी ने बताया कि सोमवार को ठाकुरबाड़ियों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में 422 रैयतों की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, थर्मल प्लांट के लिए होगा अधिग्रहण
गंगा की चाल हुई तेज, भागलपुर में 40 सेमी बढ़ा जलस्तर; कहलगांव डेंजर लेवल के ऊपर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
30 ° C
30 °
30 °
74%
3.6m/s
78%
शनि
30 °
रवि
36 °
सोम
35 °
मंगल
34 °
बुध
34 °

अन्य खबरें