🟡 Gold (10g) : ₹ 1,18,285.53 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,50,295.01 💵 USD / INR : ₹ 94.91 📈 Sensex : 74,459.53 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,18,285.53 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,50,295.01 💵 USD / INR : ₹ 94.91 📈 Sensex : 74,459.53 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, 50 टीमों का गठन, 300 सफाईकर्मी होंगे तैनात

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. पटना नगर निगम ने सफाई, पेयजल, शौचालय और जल निकासी की विशेष व्यवस्था की है. 300 से अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है और आधुनिक मशीनों से परिसर को व्यवस्थित किया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. पटना नगर निगम ने सफाई, पेयजल, शौचालय और जल निकासी की विशेष व्यवस्था की है. 300 से अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है और आधुनिक मशीनों से परिसर को व्यवस्थित किया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजधानी पटना का गांधी मैदान पूरी तरह से सज-धजकर तैयार किया जा रहा है. कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पटना नगर निगम की ओर से सफाई, पेयजल, शौचालय और बारिश की स्थिति में जल निकासी जैसी सभी बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है. पूरे आयोजन स्थल की निगरानी नगर आयुक्त यशपाल मीणा और वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में की जा रही है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो.

इसे भी पढ़ें-गांधी मैदान में 7 मई को होगा शपथ ग्रहण, हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गया पटना

सफाई व्यवस्था के लिए बड़ी टीम तैनात

समारोह से पहले गांधी मैदान में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है. शुरुआत में करीब 40 सफाई कर्मियों को मैदान की सफाई के लिए लगाया गया था, जबकि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को संभालने के लिए 300 से अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है. ये कर्मी पूरे परिसर, शौचालयों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

50 टीमों में बांटा गया काम

नगर निगम ने काम को व्यवस्थित तरीके से करने के लिए 50 अलग-अलग टीमों का गठन किया है. हर टीम में पांच सफाई कर्मियों को शामिल किया गया है, जो अपने निर्धारित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे. सभी कर्मियों को पहचान पत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि व्यवस्था में किसी तरह की दिक्कत न हो.

बारिश और जल निकासी के लिए खास इंतजाम

संभावित बारिश को देखते हुए जल निकासी पर विशेष ध्यान दिया गया है. गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में पांच सुपर सकर मशीनें लगाई गई हैं. इसके अलावा कई पंप सेट और मिनी सक्शन मशीनों को भी अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है, ताकि पानी जमा होने की स्थिति में तुरंत निकासी की जा सके.

पेयजल और शौचालय की सुविधा

आगंतुकों की सुविधा के लिए चार ‘निगम नीर’ वाहन और आठ वाटर टैंकर लगाए गए हैं. साथ ही गेट नंबर 7 और 10 के पास स्थित स्थायी प्याऊ से लगातार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. परिसर में तीन पिंक टॉयलेट और पांच लू कैफे भी बनाए गए हैं, जबकि ग्रीन टॉयलेट की नियमित सफाई के लिए अलग से टीम तैनात है.

तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

नगर निगम का कहना है कि गांधी मैदान में होने वाले इस बड़े कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. प्रशासन का लक्ष्य है कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें.

इसे भी पढ़ें-पटना में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: प्रोफेसर दंपती को हथियार दिखाकर लूट, CCTV में कैद वारदात

इसे भी पढ़ें-तेजप्रताप यादव का तंज: कंगना के चक्कर में चिराग, सियासत में भूचाल, कंगना पहले दे चुकी हैं बयान

इसे भी पढ़ें-बिहार में 37 अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, पंचायत-पंचायत पहुंचेगा प्रशासन, 3 महीने तक चलेंगे स्पेशल कैंप

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
99%
2.3m/s
50%
रवि
29 °
सोम
30 °
मंगल
30 °
बुध
30 °
गुरु
29 °

अन्य खबरें

विज्ञापन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें