🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,156.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,581.73 💵 USD / INR : ₹ 96.43 📈 Sensex : 72,841.55 (0.63%) 📊 Nifty 50 : 22,689.05 (0.59%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,156.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,581.73 💵 USD / INR : ₹ 96.43 📈 Sensex : 72,841.55 (0.63%) 📊 Nifty 50 : 22,689.05 (0.59%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

त्रिवेणी कैनाल में नहाने उतरे शिक्षक की डूबने से मौत, गर्मी में राहत की कोशिश बनी काल

Bihar News : पश्चिम चंपारण के भैरोगंज थाना क्षेत्र में त्रिवेणी कैनाल में नहाने के दौरान एक युवा शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. 18 वर्षीय किशन कुमार गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में उतरे थे, लेकिन तैरना न आने के कारण डूब गए. इस हादसे से सासाराव गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Bihar News : पश्चिम चंपारण के भैरोगंज थाना क्षेत्र में त्रिवेणी कैनाल में नहाने के दौरान एक युवा शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. 18 वर्षीय किशन कुमार गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में उतरे थे, लेकिन तैरना न आने के कारण डूब गए. इस हादसे से सासाराव गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Bihar News : पश्चिम चंपारण के भैरोगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां त्रिवेणी कैनाल में नहाने के दौरान 18 वर्षीय शिक्षक किशन कुमार की डूबने से मौत हो गई. किशन स्थानीय स्कूल में पढ़ाते थे और हर दिन की तरह साइकिल से स्कूल जा रहे थे, लेकिन गर्मी के चलते नहर में नहाने उतरना उनके लिए जानलेवा साबित हुआ. तैरना न आने और समय पर मदद न मिल पाने से उनकी मौत हो गई. किशन की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गर्मी में राहत की कोशिश बनी काल

सासाराव निवासी किशन कुमार प्रतिदिन की तरह स्कूल के लिए निकले थे. रास्ते में त्रिवेणी कैनाल के जुड़ा चौक पर कुछ युवकों को नहाते देख वे भी पानी में उतर गए. दुर्भाग्य से पैर फिसलने के बाद वे गहरे पानी में चले गए और तैरना न आने के कारण बाहर नहीं निकल सके. कुछ ही देर बाद राहगीरों ने नहर किनारे किशन की साइकिल, कपड़े और चप्पल देखे, जिससे किसी अनहोनी की आशंका हुई. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किशन की पहचान की.

Also Read: सियालदह से रानाघाट तक AC लोकल ट्रेन में सफर अब सिर्फ ₹29 में, पूर्वी रेलवे का सौगात

नहर से शव बरामद, गांव में मातम

स्थानीय गोताखोरों की मदद से कुछ देर में किशन का शव नहर से बरामद कर लिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया. किशन तीन भाइयों में दूसरे थे और अविवाहित थे. एक शिक्षक के रूप में वे पूरे परिवार की उम्मीद थे. उनकी मौत ने गांव और स्कूल दोनों को शोक में डुबो दिया है. इस हादसे ने एक बार फिर यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि जल स्रोतों में बिना सुरक्षा उपायों के नहाना कितना खतरनाक हो सकता है.

Also Read- हावड़ा डिवीजन में रेलवे ट्रैक पर हाईटेक सुधार, सेफ्टी और स्पीड दोनों बढ़े

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
62%
3.3m/s
0%
मंगल
32 °
बुध
32 °
गुरु
31 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें